- Hindi News »
- Punjab »
- Punjabi Wedding Viral Video Groom Throws Rs 8 5 Crore Cash On Bride
हजारों, लाखों नहीं करोड़ों… शादी की खुशी में दुल्हन पर की पैसों की बारिश; नोटों से पटा फ्लोर, VIDEO वायरल
Punjabi Wedding 8.5 Crore Cash Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक भव्य पंजाबी शादी में दूल्हा-दुल्हन पर कथित तौर पर 8.5 करोड़ रुपये उड़ाए गए, जिसके बाद इंटरनेट पर जमकर बहस छिड़ गई।
- Written By: अक्षय साहू

पंजाब में परिवार ने दुल्हन पर लुटाए 8.5 करोड़ रुपये (सोर्स- सोशल मीडिया)
Punjabi Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भव्य पंजाबी शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स, खासतौर पर ET Now की खबर के मुताबिक, इस शादी में दूल्हा-दुल्हन पर करीब 8.5 करोड़ रुपये नकद उड़ाए गए। जैसे ही यह दावा सामने आया, इंटरनेट पर बहस छिड़ गई।
वायरल वीडियो में शादी का माहौल बेहद शानदार नजर आता है। डीजे की धुन पर मेहमान थिरक रहे हैं और इसी बीच परिवार व रिश्तेदार मंच पर मौजूद नवविवाहित जोड़े पर नोटों की बारिश करने लगते हैं। कुछ ही पलों में डांस फ्लोर नोटों से ढक जाता है। दावा किया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम उड़ाई गई कि पूरा फ्लोर पैसों से भर गया।
शादी में पैसे उड़ाने की परंपरा
भारतीय शादियों में दूल्हा-दुल्हन पर पैसे उड़ाने की परंपरा नई नहीं है। इसे खुशी, समृद्धि और शुभकामनाओं का प्रतीक माना जाता है। लेकिन करोड़ों रुपये नकद उड़ाने का दावा इस शादी को खास बना देता है, यही वजह है कि वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
अप्रैल फूल के नाम पर खतरनाक प्रैंक, दोस्तों को ‘स्नो स्प्रे आइसक्रीम’ खिलाने का वीडियो वायरल
Viral video from Patti, Tarn Taran is of 14th February, video shows a Punjabi wedding where cash was showered on the bride, with social media claiming of Rs 8.5 crore which is false and the actual amount was around Rs 4 lakh (including some dollars). pic.twitter.com/kekRfg2km6 — Aman Bhardwaj (@aman_reports) February 18, 2026
जहां कुछ लोग इसे परिवार की शान-ओ-शौकत और उदारता का प्रदर्शन बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इतनी बड़ी रकम नकद उड़ाने पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इतनी राशि का उपयोग सामाजिक कार्यों या जरूरतमंदों की मदद के लिए भी किया जा सकता था। वहीं कुछ लोग इस भव्य आयोजन को “ग्रैंड पंजाबी वेडिंग” का उदाहरण मान रहे हैं।
यह ही पढ़ें: खेत में मवेशियों के बीच पढ़ता दिखा 8वीं का छात्र, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट प्रताप शिवंगेकर का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @1000thingsinludhiana नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लाइक मिल चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इन पैसों से किसी जरूरतमंद लड़की की शादी कराई जा सकती थी।” दूसरे ने टिप्पणी की, “पैसा बर्बाद करने से बेहतर है दान किया जाए।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “पैसों की जगह फूलों की बारिश होती तो ज्यादा अच्छा लगता, क्योंकि पैसे को लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है।” कुल मिलाकर, 8.5 करोड़ रुपये की कथित नोटों की बारिश ने इस शादी को सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है।
Punjabi wedding viral video groom throws rs 8 5 crore cash on bride
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
न होगा अंधेरा, न थमेंगे पहिए! सरकार ने बताया कोयला और पेट्रोल का स्टॉक, LPG बुकिंग के बदल गए नियम
Apr 08, 2026 | 08:47 PMपहले हिमंता की पत्नी…अब भाई पर भी गंभीर आरोप, पवन खेड़ा का नया खुलासा; असम की राजनीति में मचा हड़कंप
Apr 08, 2026 | 08:42 PMसीजफायर के बीच ईरान की बड़ी धमकी, ‘बिना इजाजत घुसे तो जहाज को उड़ा देंगे’, होर्मुज में तनाव चरम पर
Apr 08, 2026 | 08:37 PMAkshaya Tritiya Mistakes : अक्षय तृतीया के दिन ये गलतियां बना देंगी कंगाल! तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
Apr 08, 2026 | 08:31 PM10 मिनट में 160 बम… लेबनान में इजरायल का ‘हवाई तांडव’, हिज्बुल्लाह के 100 ठिकानों को किया जमींदोज
Apr 08, 2026 | 08:17 PMनोएडा में पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत; NCR में इस तरह का तीसरा हादसा
Apr 08, 2026 | 08:10 PMवैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ईशान किशन और ऋषभ पंत का खास रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी विस्फोटक बल्लेबाजी
Apr 08, 2026 | 08:07 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM











