वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ईशान किशन और ऋषभ पंत का खास रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी विस्फोटक बल्लेबाजी

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं। मुंबई के खिलाफ उन्होंने 39 रन की तूफानी पारी खेली और इस दौरान महज 15 साल की उम्र में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Vaibhav Sooryavanshi Can Create History aginst PBKS
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vaibhav Suryavanshi break Ishan Kishan and Rishabh Pant Record: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। आईपीएल 2025 में ही सनसनी मचाने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब नए सीजन के शुरुआती मैचों में ही बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे बड़े-बड़े दिग्गज भी हासिल नहीं कर पाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी ने 20 साल की उम्र से पहले आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बुमराह के खिलाफ दिखाया बेखौफ अंदाज

गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए। उन्होंने दुनिया के खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके बाद भी वह नहीं रुके और लगातार बड़े शॉट खेलते रहे। मुंबई की मजबूत गेंदबाजी के सामने भी उन्होंने जरा भी डर नहीं दिखाया। वैभव ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें एक चौका और पांच शानदार छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

इस तूफानी पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। उन्होंने 20 साल की उम्र से पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ईशान किशन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना उनके टैलेंट और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

IPL में 20 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  • वैभव सूर्यवंशी - 35* छक्के
  • ईशान किशन - 30 छक्के
  • ऋषभ पंत - 30 छक्के

सबसे खास बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी अभी केवल 15 साल के हैं और 20 साल की उम्र तक पहुंचने में उनके पास अभी काफी समय है। ऐसे में उनका यह रिकॉर्ड और भी बड़ा हो सकता है। इस सूची में संजू सैमसन (22 छक्के) और पृथ्वी शॉ (19 छक्के) जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, लेकिन वैभव उनसे काफी आगे निकल चुके हैं। उन्होंने अपने बेखौफ अंदाज और आक्रामक बल्लेबाजी से साफ कर दिया है कि वह आने वाले समय में क्रिकेट के बड़े सितारे बने।

Navbharat Live
navbharatlive.com