- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Newspaper Delivery Stopped Aap Govt Sheesh Mahal 2 Controversy
‘शीश महल 2.0’ पर घबराई पंजाब सरकार: अखबारों की गाड़ियों पर पुलिस का पहरा, AAP पर ‘सेंसरशिप’ के आरोप
- Written By: सौरभ शर्मा
Panjab पुलिस के द्वारा बीती रात को अखबारों की गाड़ियों को रोककर उनकी तलाशी लेने की घटना ने राजनीतिक विवाद को नया जन्म दे दिया। AAP की सरकार पर सेंसरशिप और मीडिया की आवाज दबाने के आरोप लग रहे।

अखबारों की गाड़ियों पर पंजाब पुलिस का पहरा (फोटो- सोशल मीडिया)
Punjab Police Attack on Press Freedom: पंजाब में रविवार की सुबह कई लोगों के लिए सामान्य नहीं थी, जब उनके घरों तक अखबार देरी से पहुंचे। वजह थी कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने अखबार ले जा रही गाड़ियों को रोककर उनकी तलाशी ली। इस घटना ने एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। विपक्षी दलों ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर ‘सेंसरशिप’ और मीडिया की आवाज दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। इसे हाल ही में सामने आए ‘शीश महल 2.0’ विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक्स पर लिखा कि अखबारों की गाड़ियों पर छापेमारी प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल उठाती है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इसे प्रेस की आजादी पर एक “डरावना हमला” बताया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तर्क दिया कि सरकार ने गाड़ियों को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि “वे नहीं चाहते कि कोई उनके खिलाफ लिखे”। उन्होंने कहा कि हम सच को लोगों तक पहुंचने से रोकने वाली ऐसी तानाशाही कार्रवाइयों का पुरजोर विरोध करेंगे।
Raids on newspaper delivery vans across Punjab are a chilling attack on press freedom. The media that built @AAPPunjab is now being hounded by it — just as Modi targets voices that question him.@ArvindKejriwal and @BhagwantMann are walking the same path as Modi. Both have no… pic.twitter.com/BG2DQsmuD3 — Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) November 2, 2025
भाजपा का दावा: ‘शीश महल 2.0’ की खबर से घबराई सरकार?
भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इसे “मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में अघोषित आपातकाल” करार दिया। उन्होंने दावा किया कि ‘शीश महल 2.0’ की खबरों से घबराई AAP सरकार ने मीडिया पर हमला किया है। भाजपा ने आरोप लगाया था कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के कोटे से सात सितारा सुविधाओं वाला ‘शीश महल’ मुहैया कराया जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह घर एक सरकारी आवास और उनका कैंप कार्यालय है, और भाजपा को “गंदा प्रचार” बंद करना चाहिए। यह विवाद दिल्ली में केजरीवाल के सरकारी आवास पर हुए निर्माण से जुड़ा है, जिसे भाजपा ने ‘शीश महल’ का नाम दिया था।
The Shiromani Akali Dal stands for the freedom of the media. We will not allow @AamAadmiParty to muzzle the voice of the media by seizing all copies of daily newspapers as they did today.
▪️We will oppose such dictatorial actions aimed at preventing the truth from reaching the… pic.twitter.com/cXFQZLV0mM — Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) November 2, 2025
यह भी पढ़ें: ‘मुझे मजबूर करने के लिए परिवार पर केस किए’, पूर्व CJI का छलका दर्द; चुनावी मौसम में किया बड़ा खुलासा
पुलिस की दलील: रुटीन जांच या मीडिया पर लगाम?
पंजाब पुलिस ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उसे कुछ खुफिया इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर गाड़ियों की चेकिंग की गई। पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान की आईएसआई ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियार और विस्फोटक भेजकर राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। बयान में कहा गया कि राष्ट्र-विरोधी ताकतें अपनी रणनीति बदल रही हैं, इसलिए सुरक्षा जांच जरूरी है। वहीं, चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। क्लब ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कहा कि गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर और होशियारपुर जैसे जिलों में अखबारों के वितरण में या तो देरी हुई या पूरी तरह से रोक दिया गया, जो अस्वीकार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब निकाय चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 67 नाम आए सामने, देखें किसे कहां से मिला टिकट
नवभारत संपादकीय: 2027 चुनाव की तैयारी शुरू, पंजाब में ‘आप’ मजबूत बीजेपी की राह कठिन
पंजाब में फिर आम आदमी पार्टी की लहर, निकाय चुनावों में 685 सीटों पर मिली जीत; BJP का बुरा हाल
पंजाब निकाय चुनाव: मतगणना में ‘झाड़ू’ का चला जादू! शुरुआती रुझानों में AAP ने बनाई बढ़त, कांग्रेस-SAD पस्त
Punjab newspaper delivery stopped aap govt sheesh mahal 2 controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सदर बाजार थाना क्षेत्र में आधी रात गाड़ियों में तोड़फोड़, सवाल उठे तो घटना के बाद पुलिस ने पकडे आरोपी
Jun 09, 2026 | 08:06 AMIndia Weather Update: मॉनसून की रफ्तार बढ़ी, उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
Jun 09, 2026 | 08:00 AMPineapple Benefit: रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाने से मिलेंगे 6 फायदे, सेहत में दिखेगा जबरदस्त बदलाव
Jun 09, 2026 | 07:57 AMPeddi Collection Day 5: Ram Charan की ‘पेद्दी’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 5वें दिन की कमाई से उड़े मेकर्स के होश
Jun 09, 2026 | 07:45 AMबंगाल में TMC नेताओं पर एक्शन तेज, पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, ममता सरकार के बाद बढ़ी मुश्किलें
Jun 09, 2026 | 07:32 AMMT Marivex Rescue: ओमान के पास एमटी मैरीवेक्स जहाज में लगी भयंकर आग, सभी 24 भारतीय क्रू सुरक्षित
Jun 09, 2026 | 07:31 AMआज से शुरू हो रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के लिए इंदौर में दिखी मेहमाननवाजी की झलक, 56 दुकान पर खानपान की महफ़िल
Jun 09, 2026 | 07:31 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














