- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Budget 2026 27 Mawan Dhian Satikar Yojna Complete Details
पंजाब बजट 2026-27: ‘सारी गारंटियां पूरी’ करने वाला ₹2.60 लाख करोड़ का ऐतिहासिक खाका पेश, जानें आपको क्या मिला?
Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी सरकार का पांचवां बजट पेश किया। इस बजट में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कई भारी-भरकम ऐलान किए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Punjab Budget 2026-27: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी सरकार का पांचवां बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश इस ₹2,60,437 करोड़ के बजट को सरकार ने ‘सारी गारंटियां पूरी करण वाला बजट’ का नाम दिया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेश किए गए इस बजट में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार का दावा करते हुए बताया कि पंजाब की जीडीपी 10% की दर से बढ़ने का अनुमान है।
नारी शक्ति को ‘मान’ की बड़ी सौगात
बजट का सबसे आकर्षण का केंद्र “मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना” रही। इसे दुनिया की पहली यूनिवर्सल कैश ट्रांसफर योजना बताया जा रहा है, जिसके लिए सरकार ने ₹9,300 करोड़ का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत राज्य की सभी पात्र वयस्क महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की वयस्क महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह सीधे उनके खातों में भेजे जाएंगे। इस पहल से पंजाब की लगभग 97% वयस्क महिलाएं लाभान्वित होंगी। इसके अलावा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जारी रखने के लिए ₹600 करोड़ और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए ₹932 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
‘CM नहीं होते, तो दूसरी शादी…’, राघव चड्ढा पर तंज कस रही थी AAP; इधर कांग्रेस सांसद ने ली भगवंत मान की चुटकी
सिर फोड़े गए, गोलियां चलीं फिर भी..गुजरात चुनाव नतीजों पर AAP नेता का बड़ा बयान, कहा- 400 का आंकड़ा करेंगे पार
डैमेज कंट्रोल में जुटी AAP! मनीष सिसोदिया ने जालंधर में बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कई दिग्गजों पर पार्टी की नजर
सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प
भगवंत मान सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹19,279 करोड़ का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7% अधिक है। सरकार ने ‘शिक्षा क्रांति 2.0’ की घोषणा की है, जो विश्व बैंक के सहयोग से ₹3,500 करोड़ का प्रोजेक्ट है। इसके तहत स्कूलों में डिजिटल परिवर्तन के लिए ₹395 करोड़ खर्च कर कंप्यूटर और इंटरएक्टिव पैनल लगाए जाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए राज्य विश्वविद्यालयों को ₹1,760 करोड़ की सहायता दी जाएगी और श्री आनंदपुर साहिब में ‘श्री गुरु तेघ बहादुर जी’ के नाम पर एक विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
मिलेगा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज
स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए ₹6,879 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 65 लाख परिवारों को प्रति वर्ष ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य में आम आदमी क्लीनिकों का नेटवर्क बढ़ाकर 1,432 किया जाए। इसके साथ ही, सात नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं और सरकारी अस्पतालों में आधुनिक मशीनों के लिए ₹300 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
किसानी और ग्रामीण विकास पर फोकस
पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए ₹15,377 करोड़ का आवंटन किया गया है। किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए ₹7,715 करोड़ और फसल अवशेष प्रबंधन (पराली) के लिए ₹600 करोड़ रखे गए हैं। ग्रामीण और शहरी विकास के लिए सरकार ने ₹14,800 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है, जिसमें ग्रामीण लिंक सड़कों के आधुनिकीकरण के लिए ₹7,606 करोड़ और मनरेगा के लिए ₹1,500 करोड़ शामिल हैं।
सामाजिक सुरक्षा और ‘मेरी रसोई’ योजना
गरीब परिवारों को राहत देते हुए सरकार ने ‘मेरी रसोई’ योजना की घोषणा की है। इसके लिए ₹900 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जिसके माध्यम से 40 लाख परिवारों को हर तीन महीने में मुफ्त राशन किट दी जाएगी। सामाजिक कल्याण और न्याय क्षेत्र के लिए अब तक का सबसे अधिक ₹18,304 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति उप-योजना के लिए ₹17,700 करोड़ का बड़ा हिस्सा शामिल है।
मजबूत वित्तीय प्रबंधन और बुनियादी ढांचा
राज्य के वित्तीय प्रबंधन पर जोर देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि पंजाब का ऋण-जीडीपी अनुपात 48.25% से घटकर 44.47% पर आ गया है। बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय को दोगुना कर ₹18,381 करोड़ कर दिया गया है। बिजली नेटवर्क के आधुनिकीकरण के लिए ‘मिशन रोशन पंजाब’ के तहत ₹5,000 करोड़ और नहरों के नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए ₹2,971 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने रद्द की 2019 की सजा
यह बजट पंजाब के सर्वांगीण विकास, विशेष रूप से समाज के निचले तबके और महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि इन घोषणाओं से पंजाब की प्रगति की रफ्तार को नई दिशा मिलेगी।
Punjab budget 2026 27 mawan dhian satikar yojna complete details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
29 अप्रैल का इतिहास: लाल किले की नींव से बकिंघम पैलेस तक, आज का दिन विरासत और गौरव का प्रतीक
Apr 29, 2026 | 07:53 AMमालेगांव कनेक्शन से मलेशिया तक की साजिश, नासिक के TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अंतरराष्ट्रीय खुलासा
Apr 29, 2026 | 07:53 AMनवभारत संपादकीय: राजनीति का पुराना टकराव फिर चर्चा में, गन लॉबी के दबाव में अमेरिकी नेतृत्व
Apr 29, 2026 | 07:39 AMवीएसआर विमान, करोड़ों का ट्रांजेक्शन और तांत्रिक अनुष्ठान, क्या सोची-समझी साजिश थी अजित दादा की मौत?
Apr 29, 2026 | 07:37 AMखुले आम स्मोकिंग कर रहे रियान पराग, ड्रेसिंग रूम में उड़ा रहे धुएं का छल्ला, सोशल मीडिया पर VIDEO ने लगाई आग
Apr 29, 2026 | 07:37 AMIran Shadow Banking पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार, 35 संस्थाओं पर लगे कड़े प्रतिबंध
Apr 29, 2026 | 07:33 AMखुद को अमर बनाना चाहते हैं ट्रंप…डॉलर पर सिग्नेचर के बाद उठाया एक और बड़ा कदम, पासपोर्ट पर भी होगी फोटो
Apr 29, 2026 | 07:29 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM













