- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Assembly Passes Resolution Against Removal Of Ambedkars Picture From Offices
Punjab Assembly: अंबेडकर की तस्वीर पर दिल्ली से पंजाब तक मचा बवाल, विधानसभा में यह खास प्रस्ताव पारित
बी आर आंबेडकर की तस्वीर कथित तौर पर हटाने को लेकर हुए बवाल के बाद पंजाब विधानसभा ने दिल्ली के मंत्रियों के सरकारी कार्यालयों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निंदा करते हुए आज यानी मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया।
- Written By: राहुल गोस्वामी

आंबेडकर की तस्वीर ‘हटाने' के विरूद्ध प्रस्ताव पारित
चंडीगढ़ : बी आर आंबेडकर की तस्वीर कथित तौर पर हटाने को लेकर हुए बवाल के बाद पंजाब विधानसभा ने दिल्ली के मंत्रियों के सरकारी कार्यालयों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निंदा करते हुए आज यानी मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया। जब यह प्रस्ताव पारित किया गया तब पंजाब में भाजपा के दो विधायक सदन में मौजूद नहीं थे।
इस पर आज आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय से आंबेडकर और भगत सिंह के चित्र हटा दिए गए हैं। हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को ‘अफवाह’ करार दिया है और आप पर लोगों का ध्यान नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट से हटाने का आरोप लगाया है। कैग की एक रिपोर्ट मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में पेश की गई, जिसमें अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा सत्ता में रहने के दौरान किये गये ‘भ्रष्टाचार’ को उजागर किया गया है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
पर्सनैलिटी राइट्स और राजनीतिक आलोचना में अंतर, राघव चड्ढा मामले में दिल्ली HC की टिप्पणी, फैसला सुरक्षित
जानकारी दें कि, पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भाजपा के खिलाफ यह प्रस्ताव पेश किया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा के मंत्रियों के पदभार ग्रहण के बाद सरकारी कार्यालयों से आंबेडकर की तस्वीरें हटा दी गईं। चीमा ने सदन में आरोप लगाया, ‘‘मुझे लगता है कि भाजपा दलितों का बहुत अपमान कर रही है।”
इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इस प्रस्ताव पर बहस में भाग लेते हुए आप विधायक सुखविंदर सुखी ने आरोप लगाया कि भाजपा का एजेंडा ‘दलितों और अल्पसंख्यकों को खत्म करना’ है। बसपा विधायक नछत्तर पाल ने भी आंबेडकर की तस्वीरों को कथित तौर पर हटाने को लेकर भाजपा की आलोचना की।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत ‘आप’ के आरोप के आलोक में भाजपा की दिल्ली इकाई ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री कार्यालय की तस्वीर साझा की और कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य मंत्रियों के कार्यालयों में महात्मा गांधी, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, भगत सिंह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के चित्र लगे हुए हैं।”
वर्ष 2022 में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि मुख्यमंत्री कार्यालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में केवल बाबासाहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें ही लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार के कार्यालयों में किसी अन्य राजनीतिक नेता की तस्वीरें नहीं लगाई जाएंगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Punjab assembly passes resolution against removal of ambedkars picture from offices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














