- Hindi News »
- Punjab »
- Molestation Case Aap Mla Harmeet Singh Pathanmajra Escapes To Australia
पंजाब पुलिस करती रही तलाश, लुकआउट नोटिस के बावजूद रेप आरोपी AAP विधायक ऑस्ट्रेलिया पहुंचा
Punjab Crime News: पंजाब में बलात्कार के मामले में फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के ऑस्ट्रेलिया में होने की खबर, पुलिस की नाकामी, लुकआउट नोटिस और राजनीतिक साजिश के आरोप चर्चा में हैं।
- Written By: अक्षय साहू

आरोपी आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Harmeet Singh Pathanmajra Latest News: पंजाब में बलात्कार के एक मामले में फरार आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का एक वीडियो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि वे ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं। दो सितंबर से फरार चल रहे सनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पठानमाजरा की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वे अब तक पकड़ से बाहर हैं। इस घटना से पटियाला पुलिस को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।
पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। इस बीच, पठानमाजरा शुक्रवार को एक ऑस्ट्रेलिया स्थित पंजाबी वेब चैनल को दिए इंटरव्यू में नजर आए। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि वह जमानत मिलने के बाद ही भारत लौटेंगे और अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश
हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों पर बात सफाई देते हुए कहा कि पंजाब में अब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में हारने के बाद कुछ नेताओं ने अब पंजाब पर कब्जा कर लिया है और इसे बर्बाद कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में अपराध का आतंक, इंदिरानगर में चेन स्नैचिंग व फर्जी पुलिस गिरोह सक्रिय; 5 दिन में 3 घरों में चोरियां
लेखनगर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, सड़क पर हुए संघर्ष की पुलिस जांच में जुटी
पंजाब में BJP की बढ़ी मुश्किल! दिग्गज नेता ने छोड़ा कमल का साथ, सुखबीर बादल की मौजूदगी में थामा अकाली दल का हाथ
सुनेत्रा पवार का मंत्रालय रिश्वतखोरी पर सख्त रुख, कोर कमेटी की आपात बैठक बुलाई
पटियाला की एक अदालत ने पेश न होने पर उनके खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक सितंबर को पठानमाजरा के खिलाफ जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में मामला दर्ज हुआ था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे संबंध बनाए और 2021 में शादी की, जबकि वह पहले से विवाहित थे। महिला ने यह भी दावा किया कि विधायक ने उसका लगातार यौन शोषण किया, धमकियां दीं और अश्लील संदेश भेजे।
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में मिला वही विस्फोटक, जो पुलवामा अटैक में हुआ था इस्तेमाल! मौत के ‘डॉक्टर’ ने किया खुलासा
अग्रिम जमानत याचिका खारिज
विधायक के खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस के बाद उनके सरकारी आवास, निजी घर और बस स्टैंड के पास पोस्टर लगाए गए हैं। पठानमाजरा के वकील बिक्रमजीत सिंह भुल्लर और एस. एस. सग्गू ने कहा है कि वे जल्द ही पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे। इससे पहले, एक स्थानीय अदालत उनकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है।
Molestation case aap mla harmeet singh pathanmajra escapes to australia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कार्गो प्लेन से अमेरिका ने ट्रांसपोर्ट न्यूक्लियर रिएक्टर, ट्रंप प्रशासन के इस गुप्त मिशन से दुनिया हैरान
Feb 16, 2026 | 03:59 PMभंडारा में बेकाबू हुआ ध्वनि प्रदूषण: कागजों तक सिमटे ‘साइलेंस जोन’, 80 डेसिबल से अधिक शोर
Feb 16, 2026 | 03:57 PMभंडारा में बिना अनुमति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बाद 5 लोगों पर FIR दर्
Feb 16, 2026 | 03:50 PMलालू प्रसाद ने घोटाले के आरोप पर कहा- हम करेंगे… कोर्ट में आज की सुनवाई में क्या-क्या हुआ?
Feb 16, 2026 | 03:49 PMबंगाल SIR को लेकर SC पहुंची एक और याचिका…तो भड़क उठे CJI सूर्यकांत, पूछा- हम तय करें कि आपके माता पिता कौन?
Feb 16, 2026 | 03:48 PMजब मुख्यमंत्री का आदेश ‘आखिरी दाने’ तक खरीदी का है, तो भंडारा में किसानों पर पाबंदी क्यों? माधवराव बांते ने उठ
Feb 16, 2026 | 03:46 PMराजपाल यादव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 1.5 करोड़ की शर्त पर मिली अंतरिम जमानत, भतीजी की शादी में होंगे शामिल!
Feb 16, 2026 | 03:44 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














