-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Faridabad Explosive Linked To Pulwama Attack Ak47 Recovered From Doctor Adil Ahmad Rather
फरीदाबाद में मिला वही विस्फोटक, जो पुलवामा अटैक में हुआ था इस्तेमाल! मौत के ‘डॉक्टर’ ने किया खुलासा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Faridabad News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद के मेडिकल कॉलेज से 350 किलो विस्फोटक और दो AK-47 बरामद कीं। माना जा रहा है कि यह वही अमोनियम नाइट्रेट है जो पुलवामा हमले में इस्तेमाल हुआ था।

फरीदाबाद में मिला वही विस्फोटक, जो पुलवामा अटैक में हुआ था इस्तेमाल! मौत के 'डॉक्टर' ने किया खुलासा
Anantnag Doctor Arrested: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एक मेडिकल कॉलेज में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार (10 नवंबर) को छापा मारकर दो AK-47 राइफलें और करीब 360 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया है। यह चौंकाने वाला खुलासा जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच के दौरान हुआ, जब गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर कार्रवाई की गई।
इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉ. आदिल अहमद राठर के लॉकर से भी एक AK-47 राइफल मिली थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसी नेटवर्क से जुड़े एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया, जिसकी सूचना से इस बड़े विस्फोटक जखीरे का पर्दाफाश हुआ।
पुलवामा हमले में इस्तेमाल हुआ था ऐसा ही विस्फोटक
फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, बरामद किया गया विस्फोटक संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह वही केमिकल है, जिसका प्रयोग 2019 के पुलवामा हमले में किया गया था। जांच में सामने आया है कि हमले से कुछ दिन पहले आतंकियों ने अमोनियम नाइट्रेट से विस्फोटक तैयार कर सेल्फी ली थी, जिसमें उनके चेहरों पर यह केमिकल दिखाई दे रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
फरीदाबाद पुलिस आयुक्त का बयान
फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने कहा, “यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन है। एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया है। कल 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह RDX नहीं है…”
डॉक्टर आदिल राठर के पास से मिला था AK-47
दो दिन पहले ही अनंतनाग मेडिकल कॉलेज (GMC) में ड. आदिल राठर के निजी लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को हैरान कर दिया। फिलहाल आदिल और उसका साथी डॉक्टर पुलिस हिरासत में हैं। अधिकारियों का कहना है कि घाटी में पिछले कई वर्षों में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामदगी पहली बार हुई है, जिसकी जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- बुलेट और थार पर मचा देश में बवाल, ऐसा क्या आदेश जारी कर दिया हरियाणा डीजीपी ने
कौन है आदिल राठर?
आदिल अहमद राठर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का निवासी है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में काम करता था। हाल ही में श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में लगे पोस्टरों से तनाव बढ़ गया था। इसी मामले में 28 अक्टूबर को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। अब जांच में आदिल की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
Faridabad explosive linked to pulwama attack ak47 recovered from doctor adil ahmad rather
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














