रेप के आरोपी AAP विधायक भागे ऑस्ट्रेलिया, सीएम भगवंत मान के फूफा को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

AAP MLA Harmeet Pathanmajra: पंजाब के सनौर हलके के आप विधायक और रेप के आरोपी हरमीत सिंह पठानमाजरा विदेश भाग गया है। पुलिस पठानमाजरा को दो महीने से ढूंढ रही थी।
Rape-accused AAP MLA flees to Australia
सीएम भगवंत मान के साथ रेप के आरोपी विधायक।
Published on: 
Updated on: 

Pathanmajra Flees Australia: पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक और रेप के आरोपी हरमीत सिंह पठानमाजरा देश छोड़कर भाग गए हैं। वह 2 सितंबर से फरार थे। पंजाब की पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। अब उनका एक वीडियो इंटरव्यू आया है, जिससे मालूम हुआ कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें, आरोपी विधायक सीएम भगवंत मान का फूफा भी लगता है।

सनौर से विधायक है आरोपी

सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद पुलिस उनको गिरफ्तारी नहीं कर सकी। पटियाला पुलिस ने विधायक के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

इंटरव्यू में अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया साजिश

दरअसल, शुक्रवार को पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया स्थित एक पंजाबी वेब चैनल के साथ वीडियो इंटरव्यू में दिखे। उन्होंने इस इंटरव्यू में दावा किया कि वह जमानत मिलने के बाद घर लौटेंगे। अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा और इसको एक राजनीतिक साजिश बताई। उन्होंने कहा, ऐसा करके पंजाब के लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है।

दिल्ली के आप नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

पठानमाजरा ने अदालतों पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि पंजाब में महत्वपूर्ण मामलों पर मंत्रियों और विधायकों से सलाह नहीं ली जाती है। अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाया जा रहा। दिल्ली में चुनाव हारने के बाद अब उन नेताओं ने पंजाब पर कब्जा कर लिया है। वे इसे उसी तरह बर्बाद कर रहे हैं।

अदालत ने शुरू की कार्रवाई

पटियाला की एक अदालत ने रेप मामले में पेश न होने पर विधायक पठानमाजरा के खिलाफ अपराधी की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें, पंजाब पुलिस गिरफ्तारी के लिए हरियाणा के करनाल गई थी, लेकिन पठानमाजरा पुलिस हिरासत से भाग निकले थे। पुलिस ने दावा किया था कि करनाल के डाबरी गांव में जब विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गई थी, तब पुलिस टीम पर विधायक समर्थकों ने गोलियां चलाईं। वहीं, पठानमाजरा ने गोलीबारी में शामिल होने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि वह यह जानकर भाग गए कि उन्हें फर्जी मुठभेड़ में मार दिया जाएगा। अब उनके ऑस्ट्रेलिया भाग जाने के बाद पंजाब पुलिस की खूब आलोचना हो रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com