-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- India Pakistan Conflict Effected On Students Punjab Schools Closed Exam Postpond
सीमा पर तनाव से पंजाब के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई, कक्षाएं से लेकर परीक्षाएं सब टलीं
- Written By: सौरभ शर्मा
भारत-पाक तनाव के चलते पंजाब के सीमावर्ती जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हो गए। हालांकि, धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। कई छात्रों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं और पढ़ाई बाधित हुई। अब नई तिथियों की घोषणा की जा रही है।

कॉन्सेप्ट फोटो- सोर्स ग्रोक एआई
पंजाब: भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव का असर सिर्फ सीमा तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पंजाब के सीमावर्ती जिलों के छात्रों की पढ़ाई भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुई है। अमृतसर, फाजिल्का, पठानकोट, फिरोजपुर और तरनतारन जैसे जिलों में सुरक्षा कारणों से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए। कई विश्वविद्यालयों ने परीक्षाएं स्थगित कर दीं और ऑनलाइन क्लास शुरू की, लेकिन छात्रों को इससे संतोष नहीं मिला। अब जब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, तो स्कूल-कॉलेज दोबारा खुलने लगे हैं और नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जा रही है।
छात्रों ने जहां सरकार की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदमों का समर्थन किया, वहीं पढ़ाई के बाधित होने से वे चिंतित भी दिखे। कुछ छात्र इंजीनियरिंग और डिग्री की अंतिम परीक्षाओं की तैयारी में थे, लेकिन शेड्यूल बदलने से उन्हें परेशानी हुई। कई ने ऑनलाइन पढ़ाई को असहज बताया और इसे कोविड जैसी स्थिति की याद दिलाई। हालांकि विश्वविद्यालयों ने अब नई तिथियों की घोषणा शुरू कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही शैक्षणिक माहौल पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।
पढ़ाई पर असर, परीक्षाएं स्थगित
तनाव के कारण पंजाब के कई बॉर्डर जिलों में शिक्षण संस्थान बंद किए गए थे। अमृतसर, तरनतारन और फाजिल्का जैसे जिलों में स्कूलों और कॉलेजों की कक्षाएं प्रभावित हुईं। पंजाब यूनिवर्सिटी, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी सहित कई संस्थानों ने 9 से 12 मई के बीच की परीक्षाएं टाल दी थीं। अब इनमें से कई ने नई परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
रोमानिया पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…एयर पोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, जानिए भारत को क्या मिलेगा फायदा
Balochistan Issue: यूएन में भारत ने उठाया बलूचिस्तान मुद्दा, संसाधनों के दोहन पर पाक को घेरा
Passport Index: हेनले पासपोर्ट रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर, जानें भारत और पाकिस्तान का हाल
सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
अमेरिका ने भारत-पाक संघर्ष विराम का फिर स्वागत किया, सीधी बातचीत को बताया सही तरीका
ऑनलाइन पढ़ाई से छात्रों में असंतोष
मोहाली की एक यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कीं, लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं। बीकॉम के एक छात्र ने बताया कि ऑनलाइन क्लासेज से ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता। बीटेक के अंतिम वर्ष के छात्र अरशप्रीत ने कहा कि उनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है लेकिन फाइनल एग्जाम स्थगित हैं। छात्रों ने सेना की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे समय में थोड़ा धैर्य जरूरी है। हालांकि अब स्थिति में सुधार आ रहा है और अब फिर से स्कूल कॉलेजों के द्वारा नई तारीखों की घोषणा शुरू होने लगीं है।
India pakistan conflict effected on students punjab schools closed exam postpond
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PM‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMRain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए
Jul 23, 2026 | 11:07 PMNEET आंदोलन के बीच DU ने जारी की एडवाइजरी, छात्रों को जंतर-मंतर जाने से किया मना, सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल!
Jul 23, 2026 | 11:01 PMHPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
Jul 23, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














