पंजाब: बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम का सफल रेस्क्यू, 9 घंटों तक लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, देखें VIDEO
Hoshiarpur Borewell Rescue Operation: पंजाब के होशियारपुर में बोरवेल में गिरे एक 3 साल के मासूम का सफल रेस्क्यू किया गया। 9 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बोरवेल से निकाला गया।
- Written By: प्रिया जैस
होशियारपुर में बोरवेल में गिरे बच्चे का रेस्क्यू (सौजन्य-IANS)
Hoshiarpur Borewell Rescue: पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार को एक बड़ी घटना सामने आई। होशियारपुर में खेलते समय एक मासूम के बोरवेल में गिरने की खबर सामने आई। यह घटना शाम करीब 4 बजे घटी। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। वहीं, 3 साल के मासूम बच्चे की सुरक्षा को लेकर परिवार के लोगों को भी बुरा हाल था।
बच्चे को बाहर निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लगातार करीब 9 घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 12:40 बजे बच्चे को बोरवेल से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बच्चे को सकुशल देख परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्चे को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया गया।
बोरवेल में गिरे मासूम को बाहर निकाला
#WATCH | Punjab | The three-year-old child who fell into a borewell in Hoshiarpur’s Chak Sawana village has been safely rescued https://t.co/x3dmkC7QAF pic.twitter.com/JsxfIMYDGc — ANI (@ANI) May 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Diljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
पंजाब की AAP सरकार को बड़ा झटका! कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ED की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला
BSF हेडक्वार्टर धमाके के बाद स्कूल में बम! जालंधर में मचा हड़कंप, सीएम मान को भी मिली जान से मारने की धमकी
माफी मांगें या कोर्ट चलें! BJP महासचिव ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस, पंजाब में मचा सियासी हड़कंप
बच्चे का इलाज कर रही डॉ. रणवीर कौर ने बताया कि, बच्चे के वाइटल्स स्थिर हैं और आगे का इलाज शुरू कर दिया गया है। आगे की जांच की जाएगी और स्थिति के अनुसार इलाज को आगे बढ़ाया जाएगा।
होशियारपुर की डीसी आशिका जैन ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, शुक्रवार शाम करीब चार बजे यह घटना हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सभी विभागों का योगदान सराहनीय रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब नौ घंटे तक चला और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया।
होशियारपुर में चला रेस्क्यू ऑपरेशन
#WATCH | Punjab | Rescue operation underway for a three-year-old child who has fallen into a borewell in Hoshiarpur’s Chak Sawana village. Further details awaited. pic.twitter.com/lY587Xefph — ANI (@ANI) May 15, 2026
यह भी पढ़ें – क्या विदेश यात्रा पर लगेगा नया टैक्स? सोशल मीडिया के दावों पर खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर दिया बड़ा जवाब
होशियारपुर के बोरवेल में गिरे बच्चे का नाम गुरकरण है। गुरकरण अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान पास में खोदे गए गहरे बोरवेल में उसका पैर फिसल गया और वह उसमें गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे को निकालने की लिए जद्दोजहद शुरू हो गई। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में आखिरकार बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने बचाव दल का धन्यवाद किया और कहा कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री डॉ. रवजोत सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
