Punjab Road Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, पंजाब में ट्रैवलर-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत
Amarnath Yatra Accident: पंजाब में ट्रक और ट्रैवलर की भीषण टक्कर में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, कई घायल। सभी घायलों को एम्स मे भर्ती कराया गया है। जानिए पूरा हादसा।
- Written By: वंदना शर्मा
सांकेतिक रोड एक्सीडेंट तस्वीर (सोर्स सोशल मीडिया)
Punjab Road Accident: पंजाब के बठिंडा जिले से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। यह हादसा आज यानी बुधवार की सुबह हुआ है। यह घटना तब हुई जब कुछ यात्री अमरनाथ की यात्रा के लिए जा रहे थे। इस सड़क हादसे में चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के एम्स मे भर्ती कराया गया है।
बठिंडा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
अधिकारियों ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि यह हादसा बठिंडा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह के समय हुआ, जहां राजस्थान से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे यात्रियों की गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई और बता दें, कि सभी श्रद्धालु एक ट्रैवलर गाड़ी में सवार थे। यह हादसा इतना भीषण था, कि ट्रैवलर गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस घटना के बाद से अफरा-तफरी मच गई जिससे हाईवे पर जाम लगने की स्थिति पैदा हो गई। जबकि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर मौके पर पहुंचकर हालातों को संभाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिना किसी देरी के तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
Amarnath Yatra: देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: गुलमर्ग-श्रीनगर रूट पर शाम 5 बजे के बाद पर्यटक वाहनों की ‘नो एंट्री’, आवाजाही पर लगी रोक
अमरनाथ गुफा का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर आज भी हैरान रह जाते हैं लोग! आखिर क्यों बदलता है हिमलिंग का आकार?
हादसे में चार लोगों की गई जान
आपको बता दें कि सहारा जन सेवा के कर्मचारी संदीप सिंह ने बताया है कि आज हमारे कंट्रोल रूम में कॉल आया कि बठिंडा के जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक ट्रैवलर खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। इसमें 11 से 12 यात्री सवार थे। जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई और 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे
इतना ही नही उन्होंने यह भी बताया कि तीन शवों को सिविल अस्पताल भेजा दिया गया था, जबकि एक व्यक्ति के शव को बठिंडा एम्स भेजा गया था। बाकी अन्य सभी घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है। संदीप सिंह के अनुसार दी गई जानकारी के मुताबिक सभी लोग हरमंदिर साहिब के दर्शन करते हुए अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे।
सभी शवों को मोर्चरी में रखा गया है, तथा अन्य घायलों को बठिंडा एम्स ले जाया गया। डॉक्टर लवदीप सिंह ने यह भी बताया कि आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज देखने के बाद पता चला है कि सभी लोग राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें: Explainer: दो दशक बाद मनरेगा का अंत, अब नए कलेवर में VB-G RAM G की शुरुआत; नए कानून में क्या-क्या खास?
डॉक्टर लवदीप सिंह ने क्या जानकारी दी
मीडिया से बातचीत में सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर लवदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सहारा जन सेवा संस्था से जुड़े लोग सुबह लगभग 6.30 बजे चार लोगों के शवों को लेकर पहुंचे थे। उन्हें अस्पताल में यह जानकारी दी गई कि हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
