- Hindi News »
- Punjab »
- Gurdaspur Jail Guard Kills Wife And Mother In Law With Ak 47 Blows Himself Too
गुरदासपुर जेल गार्ड ने सरकारी AK-47 से पत्नी और सास को मारा, पुलिस की घेराबंदी में खुद को भी उड़ाया
Punjab News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल के एक पूर्व सैनिक गार्ड ने AK-47 से पत्नी और सास को गोली मार दी। हत्या के बाद पकड़ने के लिए पुलिस ने जब उसे घेरा तो उसने खुद को भी खत्म कर लिया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहती पुलिस, फोटो- सोशल मीडिया
Gurdaspur Murder: पंजाब के गुरदासपुर में एक भीषण वारदात सामने आई है। केंद्रीय जेल गुरदासपुर में बतौर निजी गार्ड का काम करने वाले एक पूर्व सैनिक ने अपनी सरकारी एके-47 राइफल से अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को घेरा, तो उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
यह वारदात दोरांगला पुलिस स्टेशन के क्षेत्र के गांव गुत्थी में हुई। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह केंद्रीय जेल गुरदासपुर में निजी कंपनी पैसको के तहत गार्ड की ड्यूटी कर रहा था और वह एक पूर्व सैनिक भी था।
घरेलू तनाव बना वारदात का कारण
पुलिस की मानें तो इस घटना की शुरुआत घरेलू कलह से हुई। गुरप्रीत सिंह का अपनी पत्नी अकविंद्र कौर के साथ हमेशा झगड़ा रहता था। अकविंद्र कौर की बहन परमिंदर कौर ने बताया कि उनकी बहन की शादी गुरप्रीत सिंह से 2016 में हुई थी, और शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा चलता रहता था। परमिंदर कौर ने गुरप्रीत को साइको किस्म का व्यक्ति बताया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू तनाव चल रहा था, और उनका कोर्ट में भी कोई विवाद लंबित था, जिसे इस जघन्य वारदात की मुख्य वजह माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
उत्तराखंड के पहाड़ों पर धधकी आग, टिहरी में भीषण वनाग्नि का तांडव, 14 हेक्टेयर में फैले जंगलों को भारी नुकसान
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
ओडिशा के चर्चित नबरंगपुर ट्रिपल मर्डर के 19 गुनहगारों को उम्रकैद, 10 साल बाद न्याय, अंधविश्वास ने ली थी 3 जान
रात 3 बजे की वारदात, दोनों की मौके पर मौत
पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 3 बजे शुरू हुई। गुरप्रीत सिंह अपनी ड्यूटी के लिए जारी की गई सरकारी एके-47 राइफल लेकर घर पहुंचा। उसने अपनी राइफल से अपनी पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Train Cancelled: 3 महीने के लिए 24 ट्रेनें रद्द, 28 के फेरे घटे! इन राज्यों पर सीधा असर, देखें लिस्ट
पुलिस की घेराबंदी पर कर ली खुदकुशी
दोहरे कत्ल को अंजाम देने के बाद, गुरप्रीत घटनास्थल से फरार हो गया। वह गुरदासपुर की 7 नंबर स्कीम के रिहायशी सरकारी क्वार्टरों में जाकर छिप गया। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में मल्टीपल टीम, जिनमें एसएसजी और एसओजी भी शामिल थीं, मौके पर पहुंचीं और तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। एसएसपी, एसपीडी और एसएचओ सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरप्रीत को आवाज देकर सरेंडर करने के लिए कहा। पुलिस अधिकारियों ने गुरप्रीत को लगभग एक घंटे तक लगातार समझाने-बुझाने की कोशिश की। हालांकि, गुरप्रीत सिंह ने पुलिस की अपील को ठुकरा दिया और अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Gurdaspur jail guard kills wife and mother in law with ak 47 blows himself too
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से पहुंची, भीषण गर्मी में यात्रियों को हुई भारी परेशानी
May 24, 2026 | 03:24 PMAkola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
May 24, 2026 | 03:23 PMभोपाल की सड़कों पर PWD के SDO का महा-संकल्प, PM Modi की अपील पर छोड़ी सरकारी कार; अब साइकिल का कर रहे इस्तेमाल
May 24, 2026 | 03:23 PMChand Mera Dil Collection: लक्ष्य-अनन्या की चांद मेरा दिल पड़ी कमजोर, कम कमाई से बढ़ी मेकर्स की टेंशन
May 24, 2026 | 03:18 PMनगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल में अतिक्रमण पर बुलडोजर, गोधनी मार्ग से 45 कब्जे हटाए
May 24, 2026 | 03:09 PMछत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज
May 24, 2026 | 03:08 PMयवतमाल: पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
May 24, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














