मनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल

Manali Hill Road Argument : मनाली की संकरी पहाड़ी सड़क पर महिंद्रा थार और टेम्पो ड्राइवर के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर सवाल उठाए।
A viral video shows a heated argument between a Thar and tempo driver on a narrow Manali hill road.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Thar Tempo Clash : हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक संकरी पहाड़ी सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब Mahindra की एसयूवी थार और एक टेम्पो आमने-सामने रुक गए।

दोनों ड्राइवरों के बीच यह बहस छिड़ गई कि पहले कौन रास्ता छोड़ेगा। इस पूरी घटना का वीडियो ऑफ-रोडर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किया, जिसके बाद यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई।

थार और टेम्पो ड्राइवर के बीच हुआ विवाद

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ी के तंग मोड़ पर दोनों वाहन साथ-साथ खड़े हैं। पीछे से वीडियो बना रहा शख्स बताता है कि पंजाब नंबर की थार सामने खड़ी है और पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं।

उसके अनुसार, थार ड्राइवर के पास अपनी साइड में पर्याप्त जगह होने के बावजूद वह टेम्पो ड्राइवर को अंदर की ओर हटने के लिए कह रहा था। वीडियो में दावा किया गया कि पुलिस समझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ड्राइवर मानने को तैयार नहीं था और बार-बार गाड़ी टेम्पो की तरफ मोड़ रहा था।

पहाड़ी इलाकों में जिम्मेदार ड्राइविंग जरूरी

घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने पहाड़ी इलाकों में ड्राइविंग के लिए अनुभव और धैर्य को जरूरी बताया। वीडियो बना रहे शख्स ने भी सलाह दी कि अगर पहाड़ों में गाड़ी चलाने का अनुभव नहीं है तो स्थानीय ड्राइवर रखना बेहतर है।

वहीं यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा कि सिर्फ थार खरीद लेने से कोई पहाड़ी सड़कों का एक्सपर्ट नहीं बन जाता। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग को लेकर बहस छेड़ दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com