-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- Bikram Majithia Raided Then Arrested Political Storm In Punjab
पहले छापेमारी फिर गिरफ्तारी, बिक्रम मजीठिया पर एक्शन, पंजाब में मचा सियासी बवाल
- Written By: अभिषेक सिंह
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया के घर विजिलेंस टीम बुधवार सुबह छापेमारी करने पहुंची थी। घंटों चली इस कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बिक्रम मजीठिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस टीम बुधवार सुबह छापेमारी करने पहुंची थी। घंटों चली इस कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मजीठिया के घर की तलाशी ड्रग तस्करी के मामले में ली जा रही थी। टीम ने कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मजीठिया शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साले हैं। गिरफ्तारी के बाद मजीठिया को मोहाली ले जाया गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने मजीठिया के घर में घुसने की कोशिश की। हालांकि मामूली झड़प के बाद उन्हें पीछे धकेल दिया गया।
पंजाब सरकार पर उठाए थे सवाल
बता दें कि मजीठिया लंबे समय से ड्रग्स को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। लुधियाना उपचुनाव से दो दिन पहले उन्होंने पंजाब के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों में डॉ. रवजोत एक महिला के साथ दिखाई दिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
गिरफ्तारी पर क्या बोले केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संदेश साफ है कि कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री रहते हुए जो लोग अंतरराष्ट्रीय ड्रग डीलरों के साथ उनकी गाड़ियों में घूमते थे, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उससे लगता है कि अगले चुनाव में आप 100 का आंकड़ा पार कर जाएगी।
मजीठिया ने पहले जताई थी आशंका
मजीठिया ने इसे ‘सेल्फी कांड’ करार देते हुए ‘आप’ और उसके मंत्री पर कई गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने तो मंत्री को पार्टी से निकालने की भी मांग की थी। आरोप लगाने के बाद मजीठिया ने कहा था कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार उनके खिलाफ एक और झूठा मामला दर्ज कराएगी। उनके खिलाफ पहले भी इस तरह के मामले दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन वह इनसे डरने वाले नहीं हैं।
आवाज दबाने के लिए एक्शन: मजीठिया
छापेमारी के बाद मजीठिया ने कहा, ‘मेरी आवाज दबाने के लिए विजिलेंस द्वारा कार्रवाई की जा रही है, मंगलवार रात विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की और आज (बुधवार) वे मेरे अमृतसर स्थित घर में जबरन घुस आए। यह आय से अधिक संपत्ति का झूठा मामला है, जिसका मुकाबला किया जाएगा।’
हाईकोर्ट का गृहमंत्रालय को सख्त आदेश, कहा- पाकिस्तान से महिला को वापिस लाओ
मजीठिया ने यह भी कहा कि ‘मैंने बहुत पहले ही सभी को बता दिया था कि जब भगवंत मान सरकार को मेरे खिलाफ झूठे ड्रग मामले में कुछ नहीं मिला तो वह मेरे खिलाफ एक नया और झूठा मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस के एसएसपी के नेतृत्व में एक टीम ने मेरे यहां छापेमारी की।
सीएम भगवंत मान को दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि ‘भगवंत मान…यह समझ लीजिए, आप मुझे चाहे जितने भी कागज दे दीजिए, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा पाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करता रहूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि अंत में सत्य की जीत होगी।
Bikram majithia raided then arrested political storm in punjab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














