- Hindi News »
- India »
- Bring Back Woman Who Was Deported To Pakistan After Pahalgam Attack Jk High Court
हाईकोर्ट का गृहमंत्रालय को सख्त आदेश, कहा- पाकिस्तान से महिला को वापिस लाओ
- Written By: Saurabh Pal
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के आदेश ने गृहमंत्रालय के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। कोर्ट ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान डिपोर्ट की गई महिला को वापिस लाने का आदेश दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर(फोटो-सोशल मीडिया)
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश से गृहमंत्रालय को मुश्किल में डाल दिया है। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद गृहमंत्रालय ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। इस दौरान पाकिस्तानी नागरिकों को डिपोर्ट भी किया गया था। डिपोर्ट किए लोगों में एक महिला भी थी, जिसे अब हाईकोर्ट ने 10 दिन के अंदर वापिस लाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश मानवीय आधार पर दिया है।
बार एंड बेंच के अनुसार, रक्षांदा रशीद नाम पाकिस्तानी महिला को भारत ने डिपोर्ट किया था। उन्होंने डिपोर्टेशन के खिलाफ 30 अप्रैल को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जानकारी के मुताबिक, रक्षांदा रशीद 38 वर्ष से जम्मू-कश्मीर में अपने पति व दो बच्चों के साथ रह रहीं थी। अब लाहौर के एक होटल में हैं।
वापस नहीं गईं रक्षांदा कर दिया गया डिपोर्ट
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
खबरों के मुताबिक रक्षांदा रशीद भारत सरकार के आदेश के बाद भी जम्मू-कश्मीर से वापिस नहीं गईं। इसके बाद उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया। इस डिपोर्टेशन के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस भारती के सामने दलील दी गई कि रशीद का पाकिस्तान में कोई नहीं है। इसके अलावा वह कई बिमारियों का सामना कर रहीं हैं, जिसके चलते उनकी जान जोखिम में है। मामले की सुनवाई कर रही बेंच ने इसे मानवाधिकार से जोड़ कर देखा।
विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर ढेर, TTP ने बनाया निशाना
LTV वीजा पर थी रक्षांदा रशीद
जस्टिस भारती ने कहा कि मानवाधिकार मानव जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। इसलिए यह कोर्ट भारत सरकार के गृहमंत्रालय को आदेश देती है कि याचिकाकर्ता को डिपोर्टेशन से वापस लाया जाए। आदेश के केंद्र में कोर्ट ने इस बात को भी रखा कि याचिकाकर्ता LTV यानी लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रही थी। हाईकोर्ट ने कहा कि महिला को बगैर उसके मामले की जांच के और बिना उचित आदेश के देश से निकाल दिया गया। ऐसे में कोर्ट ने गृहमंत्रालय को 10 दिन के अंदर याचिकाकर्ता रक्षांदा रशीद को वापिस लाने का आदेश दिया।
गृहमंत्रालय के सचिव को कोर्ट का आदेश
कोर्ट ने आदेश में कहा कि मामले के तथ्यों और आसमान्य स्थिति को देखते हुए, शेख जहूर अहमद की पत्नी याचिकार्ता रक्षांधा रशीद को वापिस लाने का गृहमंत्रालय के सचिव को आदेश देती है, ताकि वह अपने पति शेख जहूर से मिल सकें।
Bring back woman who was deported to pakistan after pahalgam attack jk high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
May 26, 2026 | 06:26 PMMLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
May 26, 2026 | 06:22 PMअघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
May 26, 2026 | 06:18 PMहाईकमान ने CM पद छोड़ने को कहा, सिद्धारमैया नहीं माने…दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग की Inside Story
May 26, 2026 | 06:09 PMनासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
May 26, 2026 | 06:06 PMभारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
May 26, 2026 | 05:58 PMजबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
May 26, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














