मुंबई में साइबर ठगों का नया जाल, रिटायर्ड आर्मी अधिकारी और CISF जवान से लाखों की ठगी

Mumbai Cyber Fraud News: मुंबई में साइबर अपराधियों ने एक रिटायर्ड आर्मी अधिकारी और CISF जवान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। ठगी के इन मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
Mumbai Cyber Fraud: मुंबई में साइबर ठगों का नया जाल, रिटायर्ड आर्मी अधिकारी और CISF जवान से लाखों की ठगी
मुंबई साइबर फ्रॉड( फाइल फोटो - सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Cyber Fraud Retired Army Officer News: आर्थिक राजधानी में साइबर अपराधियों का जाल इस कदर फैल चुका है कि, अब देश की सुरक्षा करने वाले जवान भी इनके चंगुल से महफूज नहीं हैं।

आम जनता से लेकर सरकारी अफसरों तक को निशाना बनाने वाले ठगों ने अब एक रिटायर्ड आमर्मी अधिकारी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान को अपना शिकार बनाया है। मुंबई के खार और माहिम पुलिस स्टेशनों में दर्ज हुए इन दो चौंकाने वाले मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों को भी चिंता बढ़ा दी है।

फेसबुक विज्ञापन और मोबाइल हैकिंग के जरिए ठगी

पहला मामला खार इलाके का है। जहां एक 82 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी अधिकारी फेसबुक पर दिए गए एक लुभावने विज्ञापन के झांसे में आ गए। उन्होंने 900 प्रति किलो की दर से ड्राई फ्रूट खरीदने के लिए दिए गए नंबर पर कॉल किया और भुगतान कर दिया।

इसके बाद ठगों ने चालाकी दिखाते हुए कहा कि गलती से 1800 (900 अतिरिक्त) ट्रांसफर हो गए हैं। बुजुर्ग अधिकारी ने अतिरिक्त पैसों के बदले और ड्राई फ्रूट भेजने को कहा। इसी दौरान जालसाजों ने उनके यूपीआई (यूपीआई) का एक्सेस हासिल कर खाते से 1,24,000 उड़ा दिए।

बैंक खाते से गायब किए एक लाख रुपये

  • दूसरा मामला माहिम पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है। जहां एक 34 वर्षीय सीआईएसएफ जवान तकनीकी धोखाधड़ी का शिकार हुआ। जवान के मुताबिक, जब वह अपना मोबाइल चेक कर रहे थे, तभी अचानक उनका फोन रीसेट मोड पर चला गया।
  • फोन दोबारा ऑन होते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, उनके बैंक खाते से करीब 1,00,000 गायब हो चुके थे। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और साइबर सेल की मदद से ठगों के डिजिटल फुटप्रिंट्स को खंगालते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com