-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Step Motherly Attitude Is Being Adopted With Muslims In Religious Matters Mayawati
मुसलमानों को लेकर मायावती का बड़ा बयान, कहा- मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में अपनाया जा रहा सौतेला रवैया
- Written By: राहुल गोस्वामी
हुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया कि, धार्मिक मामलों में मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और यह न्यायसंगत नहीं है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती (फाइल फोटो)
लखनऊ: आज यानी मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया कि, धार्मिक मामलों में मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और यह न्यायसंगत नहीं है। इस बाबत मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर बकायदा एक पोस्ट में कहा कि, ‘‘भारत सभी धर्मों को सम्मान देने वाला धर्मनिरपेक्ष देश है। ऐसे में केन्द्र व राज्य सरकारों को बिना पक्षपात के सभी धर्मों के मानने वालों के साथ एक जैसा बर्ताव करना चाहिए, लेकिन अब मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में भी सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है, यह न्यायसंगत नहीं है।”
वहीं, उन्होंने इसी सिलसिले में किए गए अगली पोस्ट में कहा कि, ‘‘साथ ही, सभी धर्मों के पर्व-त्योहारों आदि को लेकर पाबन्दियां व छूट से सम्बंधित जो नियम-कानून हैं उन्हें बिना पक्षपात एक जैसा लागू होना चाहिए, जो ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। इससे समाज में शान्ति व आपसी सौहार्द बिगड़ना स्वाभाविक है, जो अति-चिन्तनीय है। सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें।” हालांकि बसपा प्रमुख ने पोस्ट में किसी विशेष घटना का जिक्र नहीं किया।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में मायावती का बड़ा बयान, कहा- नेताओं से भी मांगे जाएं सबूत
‘दोषियों को कतई न बख्शें…’, राम मंदिर चोरी मामले पर मायावती की दो टूक; बोलीं- राजनीतिकरण करना ठीक नहीं
UP Election 2027: सीट शेयरिंग पर INDIA गठबंधन में खिंचतान, कांग्रेस ने खुद को बताया बड़ा भाई; बात बराबर पर आई
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
बात राजनीती की करें तो, बीते 3 मार्च सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से भी निष्कासित कर दिया। इससे पहले, मायावती ने रविवार को आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी समेत सभी पदों से हटा दिया था। मायावती ने इस बाबत सोशल मीडिया मंच‘X’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा था कि,” बसपा की अखिल भारतीय स्तर की बैठक में कल श्री आकाश आनंद को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ”लेकिन, इसके विपरीत श्री आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है। वह उसके पछतावे व राजनीतिक परिपक्वता का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-जिम्मेदाराना बयान है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ उन्हें दण्डित भी करती रही हूं।” बसपा प्रमुख ने कहा,”अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा। भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान आंदोलन के हित में तथा मान्यवर श्री कांशीराम जी की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए श्री आकाश आनंद को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व आंदोलन के हित में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले बीते सोमवार सुबह आकाश आनंद ने एक बयान में कहा, ”मैं बहन कुमारी मायावती जी का कैडर हूं।” इस मामले में आकाश आनंद ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपना पक्ष रखा था। आनंद ने कहा, ‘‘मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैंने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं। आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं, उस फैसले के साथ खड़ा हूं।”
उन्होंने कहा, ‘‘आदरणीय बहन कु। मायावती जी द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है।” आकाश आनंद ने कहा था कि, ‘‘ ऐसे कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। बहुजन मिशन एवं आंदोलन के एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह, मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।”
उन्होंने यह भी कहा था कि, ”कुछ विरोधी दल के लोग यह सोच रहे हैं कि पार्टी के इस फैसले से मेरा राजनीतिक करियर समाप्त हो गया, उन्हें समझना चाहिए कि बहुजन आंदोलन कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, शोषित, वंचित और गरीबों के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई है।” आनंद ने यह भी कहा था कि, ”यह एक विचार है, एक आंदोलन है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। इस मशाल को जलाए रखने और इसके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Step motherly attitude is being adopted with muslims in religious matters mayawati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
Jul 08, 2026 | 02:01 PMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
Jul 08, 2026 | 02:00 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
Jul 08, 2026 | 01:53 PMराम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा! भक्तों को फर्जी रसीद थमाकर ऐंठते थे लाखों का चढ़ावा, ऐसे होता था बंटवारा
Jul 08, 2026 | 01:52 PMChhatarpur News: दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
Jul 08, 2026 | 01:52 PMSatara: पिता को बचाने दौड़े पत्नी और दो बच्चे, बिजली के टूटकर गिरे तार ने ली चार लोगों की जान
Jul 08, 2026 | 01:51 PMMorning Face Wash: क्या केवल पानी से चेहरा धोना काफी है? जानें सुबह फेस क्लीनिंग का सही तरीका
Jul 08, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














