-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Shinde Pawars Dinner Diplomacy Parties Held Dinner In Delhi
शिंदे-पवार की डिनर डिप्लोमेसी, दिल्ली में शिवसेना और शरद पवार गुट ने रात्रिभोज की जरिए साधे समीकरण
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में लगातार बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सोमवार को दिल्ली में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने रात्रिभोज का आयोजन किया। जिसके बाद सियासी गलियारों में मायने निकालना शुरू हो गया है...

(कॉन्सेप्ट फाेटो)
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में लगातार बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सोमवार को दिल्ली में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने रात्रिभोज का आयोजन किया। जिसके बाद इस डिनर डिप्लोमेसी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।। दिल्ली में शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे ने अपने सरकारी निवास पर महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ ही महाराष्ट्र के सांसदों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया। यह माना जा रहा है कि उनकी यह डिनर डिप्लोमेसी भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के बीच में लगातार बढ़ती दूरी को कम करने का प्रयास था।
इधर, एनसीपी दिग्गज शरद पवार के घर पर एनसीपी (शरदचंद्र पावार) और कांग्रेस के सांसद भी रात्रि भोज पर जुटे और उन्होंने महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक की राजनीति पर चर्चा की। खास बात यह थी कि इन दोनों ही डिनर में भाजपा का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा। यह महाराष्ट्र के नेताओं की उपस्थिति तक ही केंद्रित रहा।
शरद पवार के घर पर रात्रि भोज के मुद्दे पर कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि इस रात्रि भोज के दौरान संसद के अंदर समन्वय बढ़ाने और महाराष्ट्र सहित देश में इंडिया गठबंधन दलों के बीच समन्वय व सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं के साथ बढ़ाई जा रही घनिष्ठता के राजनीतिक मायनों पर भी चर्चा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में सियासी भूचाल: उद्धव ठाकरे ने ‘मातोश्री’ में बुलाई आपात बैठक, विधायकों के टूटने का मंडराया खतरा
अयोध्या लूटी… अब मथुरा-काशी लूटेंगे, जोरदार बारिश में बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे
मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
बागियों को नहीं मिलेगा मौका, मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में शिवसेना के इन 2 सांसदों को मिलेगा मंत्रीपद!
सूत्रों के मुताबिक श्रीकांत शिंदे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं को अपने यहां रात्रि भोज पर आमंत्रित किया था। लेकिन देर शाम तक भाजपा का कोई भी बड़ा नेता रात्रि भोज में नहीं पहुंचा था।
क्या है डिनर के आयोजन का मकसद
यह माना जा रहा था कि जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार में उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लगातार स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उस दूरी को भाजपा के साथ खत्म करने के इरादे से ही श्रीकांत शिंदे ने इस रात्रि भोज का आयोजन किया था। वह दिल्ली में रात्रि भोज का आयोजन कर अपने पिता के लिए बेहतर स्थिति की संभावना मजबूत करना चाहते थे।
नहीं पहुंचा भाजपा का कोई बड़ा नेता
लेकिन भाजपा के बड़े नेताओं के नहीं पहुंचने से यह माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के लिए महाराष्ट्र में आगे की राह बहुत आसान नहीं रहने वाली है। जिस तरह से देवेंद्र फडणवीस और उनके बीच दूरी बढ़ रही है। उसकी वजह से देर सवेर भाजपा और शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के बीच में स्थिति असहज हो सकती है। इस डिनर में आए शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के एक विधायक ने कहा कि यहां पर महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
शिवसेना करेगी विस्तार
विधायक सांसदों को यह बताया गया है कि शिवसेना देश भर में अपना विस्तार करेगी। इसके लिए हर विधायक को अलग राज्यों में विस्तार का कार्य दिया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों में आने वाले समय में जो चुनाव होंगे। वहां पर अपनी स्थिति का आकलन कर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट भी चुनाव लड़ेगा। इसके अलावा यह निर्णय भी किया गया है कि दिल्ली में हर साल एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। जिससे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में मदद हासिल हो पाए।
Shinde pawars dinner diplomacy parties held dinner in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














