- Hindi News »
- Politics »
- One Statement By Cm Nitish And Political Equation Of Bihar Changed If Nda Wins Big Change In Politics
Bihar Politics: सीएम नीतीश का एक बयान…और बदल गया बिहार का सियासी समीकरण, NDA को मिली जीत तो सियासत में होगा बड़ा बदलाव
सीएम नीतीश कुमार का अटल बिहारी वाजपेयी को याद करना सिर्फ एक इमोशनल अपील ही नहीं, बल्कि इसके पीछे रणनीतिक पहलू भी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता को दोहराने का काम किया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह, कॉन्सेप्ट फोटो
नवभारत डिजिटल डेस्क : बिहार में लगभग 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में साल 2025 के शुरुआत से ही यहां कि सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई थी। पर अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, बिहार का सियासी पारा और बढ़ता जा रहा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह बिहार पहुंचे। बिहार पहुंचकर गृह मंत्री शाह ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां सीएम नीतीश भी मौजूद थे।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना में कहा है कि वह इस बात को कैसे भुला सकते हैं कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही मुख्यमंत्री बनाया था। आम लोगों के लिए यह एक सिर्फ बयान हो सकता है, पर इसके पीछे की राजनीति कुछ और ही है।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता को दोहराने का काम किया है। बिहार के सुशासन बाबू ने अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता को तब दोहराया है, जब साथ में केंद्रीय मंत्री अमित शाह मौजूद थे। इस बार उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया है कि एनडीए के साथ उनका गठबंधन अटल रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार की ‘शराबबंदी’ पर NDA में महाभारत! JDU नेता ने मांझी-माधव से पूछे तीखे सवाल, सूबे में आएगा सियासी भूचाल?
Amit Shah Bihar Visit: बिहार से अमित शाह का घुसपैठियों पर प्रहार, बंगाल चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
योगी को PM की रेस से बाहर करने की साजिश…शंकराचार्य विवाद को बनाया गया मोहरा? यहां समझिए पूरी ‘क्रोनोलॉजी’
नवभारत संपादकीय: नक्सली उन्मूलन के बाद विकास भी हो
सीएम नीतीश के एक बयान से बदला सियासी समीकरण?
रविवार, 30 मार्च को पटना के बापू सभागार में आयोजित सहकारिता सम्मेलन के वक्त उन्होंने यह कहकर सियासी हलकों में भूचाल ला दिया कि उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी ने मुख्यमंत्री बनाया था, वे कभी इस बात को नहीं भूल सकते। सुशासन बाबू की यह टिप्पणी सिर्फ एक बयान ही नहीं, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों का एक संकेत भी है।
गौर करने वाली बात यह है कि जनता के बीच सीएम नीतीश को लेकर एनडीए से महागठबंधन और फिर महागठबंधन से एनडीए की वापसी उनके राजनीतिक जीवन की एक बड़ी पहचान के रूप में स्थापित हो चुकी है। लेकिन, इस बार उन्होंने साफ कर दिया कि अब वे दोबारा इधर-उधर नहीं जाएंगे।
सुशासन बाबू की इमोशनल अपील या रणनीतिक दांव?
अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार का अटल बिहारी वाजपेयी को याद करना सिर्फ एक इमोशनल अपील ही नहीं, बल्कि इसके पीछे रणनीतिक पहलू भी है। इस बात से वे भाजपा के कोर वोटर्स को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि वे गठबंधन का धर्म निभाएंगे और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
नीतीश के बेटे निशांत की होगी सियासी एंट्री
मौजूदा समय में जेडीयू के अंदर यह चर्चा तेज हो गई है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सक्रिय राजनीति में लाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि एनडीए में यह सहमति बन सकती है कि भविष्य में उन्हें कोई जरूरी भूमिका दी जाए।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एनडीए के चुनावी रणनीति के तहत भाजपा और जेडीयू के बीच इस बात पर सहमति बन सकती है कि निशांत को डिप्टी सीएम का पद दिया जाए। इससे जेडीयू के वोट बैंक को संतुष्ट भी किया जा सकता है और नीतीश कुमार भी सक्रिय राजनीति से सम्मानजनक संन्यास की ओर बढ़ सकते हैं।
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
BJP और जेडीयू का क्या है चुनाव के बाद का प्लान?
भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, अगर इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होती है, तो नीतीश कुमार कुछ समय बाद मुख्यमंत्री का पद किसी भाजपा नेता को सौंप सकते हैं। इस रणनीति से न केवल भाजपा को बिहार में मजबूती मिलेगी, बल्कि नीतीश कुमार को अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति उनकी राजनीतिक निष्ठा का एहसास कराने का अवसर मिलेगा। बदले में भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार के बेटे निशांत को एक सशक्त भूमिका देकर जेडीयू के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास जारी रख सकती है।
One statement by cm nitish and political equation of bihar changed if nda wins big change in politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Today Horoscope 27 February: शुक्रवार को इन 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा! जानें अपनी राशि का हाल
Feb 27, 2026 | 12:05 AMहार कर भी ‘बाजीगर’ बना जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, बुमराह को जड़ा कोहली जैसा छक्का, खेली 97 रन की नाबाद पारी
Feb 26, 2026 | 11:56 PMजिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम
Feb 26, 2026 | 11:11 PMचेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMIND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
Feb 26, 2026 | 10:17 PMT20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
Feb 26, 2026 | 10:08 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














