-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Nitish Kumar Hijacked Rjd Leader Tejashwi Yadav Dig At Bihar Cm
Bihar Politics: बिहार की सत्ता पर तेजस्वी का वार, क्या हाईजैक हो गए हैं नीतीश कुमार?
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मुख्यमंत्री की हालत देखकर बेहद दुखी हैं। हमने बार-बार उन्हें बताया है कि अब वे थक चुके हैं। लेकिन अब जो हालात हैं, उससे साफ लगता है कि बिहार की सरकार कोई और चला रहा है।

तेजस्वी यादव, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति एक गरमाई हुई है। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया गया है और अब राज्य को कोई और चला रहा है।
पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “हम मुख्यमंत्री की हालत देखकर बेहद दुखी हैं। हमने बार-बार उन्हें बताया है कि अब वे थक चुके हैं। लेकिन अब जो हालात हैं, उससे साफ लगता है कि बिहार की सरकार कोई और चला रहा है। नीतीश कुमार अब सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं, उन्हें हाईजैक कर लिया गया है।”
राजनीतिक गलियारों में तेजस्वी की इस टिप्पणी को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, जो कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में संभावित हैं। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। पिछली बार यह चुनाव 2020 में हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
बिहार चुनाव में जुटा चुनाव आयोग
इस बीच, बिहार में चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियों में जुट चुका है। हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने नई दिल्ली स्थित भारतीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में एक राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की, जिसमें बिहार से 200 बूथ स्तर के एजेंट (BLA) शामिल हुए।
सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए निर्वाचन आयोग कोई कसर नहीं छोड़ रहा। यह पहला मौका होगा जब नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार विधानसभा चुनावों की निगरानी करेंगे।
26 मार्च को ज्ञानेश कुमार ने क्या कहा था
उन्होंने 26 मार्च को इस प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन करते हुए कहा था, “भारत का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अभ्यास है। इसके लिए 10,50,000 से अधिक बूथ स्थापित किए जाते हैं, जहां प्रत्येक बूथ पर एक अधिकारी मतदाता सूची तैयार करने और सत्यापन के कार्य में जुटता है।”
बहरहाल, तेजस्वी यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब NDA गठबंधन में अंदरूनी खींचतान और विपक्षी गठबंधन INDIA की रणनीति बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ ला सकती है। तेजस्वी लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोलते आए हैं, लेकिन हाईजैक वाला यह बयान राजनीतिक तौर पर बेहद तीखा और प्रतीकात्मक माना जा रहा है। अब देखना यह है कि नीतीश कुमार या जनता दल यूनाइटेड की तरफ से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है और आने वाले चुनावों में जनता किसे अपना जनादेश सौंपती है।
Nitish kumar hijacked rjd leader tejashwi yadav dig at bihar cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













