-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Nda Won In Bihar In 2025 Big Deal Happen Between Bjp And Jdu
Bihar Politics: बिहार में इस साल NDA की हुई जीत… तो क्या BJP और JDU में हो सकती है ये बड़ी डील?
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बिहार की राजनीति का यह नया समीकरण कई तरह के बदलावों की ओर इशारा करता है। सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के साथ अपनी निष्ठा बनाए रखेंगे और अपनी राजनीतिक छवि को अब एक स्थायी विराम दे सकते हैं।

सीएम नीतीश और गृह मंत्री अमित शाह, फोटो - सोशल मीडिया
नवभारत डिजिटल डेस्क : इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में करीब 6 महीने का वक्त बाकी है। पर 6 महीने पहले से ही बिहार की सियासत की चर्चा पूरे देश में होनी शुरू हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक पार्टियां एकदम अगले लेवल की रणनीति तैयार करने में लगी हुई है।
इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भजपा लगातार कोशिश कर रही है। कभी खुद पीएम मोदी बिहार पहुंचकर रैली करते हैं, तो कभी राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह बिहार में डेरा डाल देते हैं।
कोर वोटर्स को साधने की कोशिश
इतना ही नहीं बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार भी अपने कोर वोटर को साधने के लिए पुरानी बात बात बार-बार दोहरा रहे हैं। आपको तो सीएम नीतीश की यह बात याद होगी ही कि ‘हमसे गलती हो गई है, अब यह गलती दोबारा कभी नहीं करेंगे।’ इसी बात को बिहार के सुशासन बाबू ने एक बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने दोहराई है और इस बार उन्होंने इस बात को भी जोड़ा है कि उन्हें मुख्यमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया है। मतलब सुशासन बाबू कहना चाहते हैं कि उनका गठबंधन भाजपा के साथ अटूट है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
‘अमित शाह 2.5 साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए?’ केजरीवाल ने उठाए 5 बड़े सवाल, बड़े खुलासे का किया दावा
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
क्या हो सकता है भाजपा और जदयू के बीच का डील
भाजपा के अंदरूनी सूत्रों की माने तो, अगर इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए अलाएंस की जीत होती है, तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार कुछ समय बाद अपनी मुख्यमंत्री का पद किसी बीजेपी नेता को सौंप सकते हैं। इस रणनीति से न केवल भाजपा को बिहार में मजबूती मिलेगी, बल्कि नीतीश कुमार को अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति उनकी राजनीतिक निष्ठा का एहसास कराने का भी अवसर मिल पाएगा। इसके एवज में भाजपा बिहार के सुशासन बाबू के बेटे निशांत को एक सशक्त भूमिका देकर जेडीयू के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास कर सकती है।
क्या होगा बिहार की राजनीति का भविष्य?
सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह, कॉन्सेप्ट फोटो
आपको बता दें, बिहार की राजनीति का यह नया समीकरण कई तरह के बदलावों की ओर इशारा करता है। सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के साथ अपनी निष्ठा बनाए रखेंगे और अपनी राजनीतिक छवि को अब एक स्थायी विराम दे सकते हैं। सीएम नीतीश के बेटे निशांत की बिहार की राजनीति में एंट्री हो सकती है, जो जदयू के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। इस नए रणनीति के तहत भाजपा को बिहार में एनडीए का नेतृत्व हासिल करने का अवसर मिल पाएगा, जिससे पार्टी राज्य में अपनी पकड़ और मजबूत कर पाएगी।
बिहा की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बिहार का नया सियासी समीकरण
बिहार की राजनीति में और हर पल हर कदम रणनीतिक होता है। और ध्यान देने वाली बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार इस खेल के काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक यह साबित किया है कि वे अपनी शर्तों पर राजनीति करते हैं। लेकिन, 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनका बयान और भाजपा के साथ उनका तालमेल एक नए सियासी समीकरण की पटकथा लिखने में लगा हुआ है।
Nda won in bihar in 2025 big deal happen between bjp and jdu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














