- Hindi News »
- Politics »
- Fadnavis Will Go To Delhi Ajit Will Cm Bhaskar Patil Khatgaonkar Prediction In Maharashtra
फडणवीस जाएंगे दिल्ली, अजित बनेंगे सीएम, पूर्व मंत्री की भविष्यवाणी होगी सच! महाराष्ट्र में मचेगा सियासी हड़कंप
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी तनाव जारी है। शिवसेना और एनसीपी में अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की होड़ जारी है। इस बीच पूर्व मंत्री की भविष्यवाणी से हंगामा मच गया है।

देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद राज्य में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद को लेकर बड़ा संघर्ष रहा है। इस बात को पूरा राज्य भलीभांति जानता है। राज्य में मुख्यमंत्री पद न मिलने से एकनाथ शिंदे और अजित पवार में भी काफी नाराजगी रही है। इस बीच एक पूर्व मंत्री की भविष्यवाणी सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया है।
डेढ़ साल में देवेंद्र फडणवीस दिल्ली की राजनीति में चले जाएंगे और महाराष्ट्र की कमान उप मुख्यमंत्री एवं राकां नेता अजित पवार को मिल जाएगी। रविवार को ऐसी भविष्यवाणी करते हुए पूर्व मंत्री भास्कर पाटिल खतगावकर ने अजित पवार को भविष्य में सीएम बनने की अग्रिम बधाई दी।
अजित पवार बनेंगे मुख्यमंत्री
खतगांवकर ने कहा कि अजीतदादा, मैं जो कुछ कहता हूं वह सत्य है। मैंने अशोकराव चव्हाण से कहा था कि आप राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे और वह बने। जब मैं केंद्र में मंत्री था, तो दिल्ली के सेंट्रल हॉल में हमेशा राजनीति पर चर्चा होती थी। आज भी ऐसा होता है, वहां मेरे दोस्तों ने मुझे बताया है कि अगले डेढ़ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली ले जाएंगे और उसके बाद राज्य का नेतृत्व मुख्यमंत्री के रूप में आपको सौंपा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अगर जांच में प्रगति नहीं हुई, तो CID कार्यालय को जड़ दूंगा ताला, जांच में सूस्ती पर भड़के राेहित पवार
आखिर क्यों आनंद परांजपे को म्हाडा में पद देने के खिलाफ हैं सुनेत्रा पवार? परांजपे ने इस पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC चुनाव: पुणे सीट पर NCP vs NCP की जंग होगी जंग, शरद पवार गुट से श्रीकांत पाटिल होंगे उम्मीदवार
नासिक विधान परिषद चुनाव में महायुति का पलड़ा भारी: सीटों को लेकर रस्साकशी तेज, स्थानीय नगरसेवक नाराज
रविवार को नांदेड़ जिले के मुखेड़ तालुका अंतर्गत चव्हाण वाडी में उप मुख्यमंत्री अजित पवार की उपस्थिति में आयोजित पक्ष प्रवेश कार्यक्रम के दौरान शेषराव चव्हाण और उनका परिवार राकां पार्टी में शामिल हुआ। समारोह में अजित की प्रशंसा करते हुए पूर्व मंत्री खतगांवकर ने कहा कि आपको राज्य में एक साहसी नेता के रूप में देखा जाता है।
काम करने का तरीका सकारात्मक
उन्होंने कहा मैंने शरद पवार, शंकरराव चव्हाण और सुधाकरराव नाइक जैसे मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में काम किया। लेकिन मैंने प्रशासन पर आपकी पकड़, विषय का आपका अध्ययन और दिन में अठारह घंटे काम करने की आपके जैसी शारीरिक क्षमता और ऊर्जा किसी में नहीं देखी है। आपके काम करने का तरीका बहुत सकारात्मक है।
आनंद दुबे को फांसी पर लटका देना…सीजफायर पर भड़का विपक्ष, मोदी सरकार पर बोला हमला
इस भविष्यवाणी के सामने आने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट में मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए अजित पवार के साथ एकनाथ शिंदे भी कतार में है। विधानसभा चुनाव के कुछ ही दिनों बाद से राज्य में मंत्रियों की नाराजगी की खबरों ने आग पकड़ ली थी, जो आज भी बुझी नहीं है। भले ही महाराष्ट्र में मंत्रियों ने कहा है कि महायुति में सब कुछ ठीक चल रहा है। लेकिन, मुख्यमंत्री बनने की आस आज भी मंत्रियों में लगी हुई है।
Fadnavis will go to delhi ajit will cm bhaskar patil khatgaonkar prediction in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
May 30, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














