-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Attack On Judiciary Or Memories Of Emergency Nishikant Dubey Now Opened Old File Of Congress Chapter Chaos Politics
न्यायपालिका पर वार या इमरजेंसी की यादें? निशिकांत दुबे ने अब खोली कांग्रेस चैप्टर की पुरानी फाइल, देश की सियासत में बवाल तय
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा है कि कांग्रेस के संविधान बचाओ आंदोलन की एक दिलचस्प कहानी। बहरुल इस्लाम साहब 1951 में असम में कांग्रेस में शामिल हुए। तुष्टिकरण के नाम पर कांग्रेस ने 1962 में राज्यसभा सदस्य बनाया।

निशिकांत दुबे और बहारुल इस्लाम, फोटो - सोशल मीडिया
नवभारत डिजिटल डेस्क : “ये भाजपा सासंद निशिकांत दुबे रोज-रोज एतना खतरनाक बयान काहे दे रहा है रे बाब…” चाय की दुकान और वहां जमा राजनीतिक चौपाल! एक हाथ में चाय और दूसरे हाथ में मोबाइल में एक्स पोस्ट को देखते हुए बिनोद के इस बात से भले ही वहां मौजूद लोग एक-दूसरे की तरफ देखकर हंसने लगे पर जमीनी हकीकत में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयानों के कारण लगातार बवाल बढ़ता जा रहा है।
इन दिनों भाजपा सांसद निशिकांत दुबे एक के बाद एक ऐसा बयान दे रहे हैं, जिससे देश की सियासत गरमाई हुई है। अभी निशिकांत दुबे द्वारा दिए गए एक बयान से जो बवाल मचा हुआ है, वो खत्म हुआ ही नहीं कि सांसद दुबे ने एक दूसरा बयान देकर नेशनल मीडिया में हेडलाइन बन गए हैं।
जज की नियुक्ति का हवाला देते हुए कांग्रेस पर हमला
दरअसल, निशिकांत दुबे ने जज की नियुक्ति का हवाला देते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने इस घटना को कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान का एक मजेदार किस्सा बताते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है। निशिकांत दुबे ने जज बहरुल इस्लाम के बारे में कहा है कि, ‘1977 में उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार के सभी मामलों को बड़ी एकाग्रता से सुलझाया, तब कांग्रेस ने उनसे खुश होकर 1983 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से रिटायर कर दिया और कांग्रेस से तीसरी बार राज्यसभा का सदस्य बनाया।’
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: जिले में धारा 163 लागू, एसपी और एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल; 250 कार्यकर्ता नजरबंद
सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने गाली-गलौज, फिर भी CJI सूर्यकांत ने FIR से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
जानिए जज बहरुल इस्लाम की कहानी
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक जज बहरुल इस्लाम 1951 में असम हाई कोर्ट में वकील के तौर पर रजिस्टर्ड हुए और 1958 में सुप्रीम कोर्ट के वकील के तौर पर रजिस्टर्ड हुए। 1962 में वे राज्यसभा के लिए चुने गए और 1968 में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार उन्होंने असम हाई कोर्ट के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस की। 20 जनवरी 1972 को उन्हें तत्कालीन असम और नागालैंड हाई कोर्ट (अब गुवाहाटी हाई कोर्ट) का जज नियुक्त किया गया।
11 मार्च 1979 को उन्हें गुवाहाटी उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। चार महीने बाद 7 जुलाई 1979 को उन्हें गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 1 मार्च 1980 को बहरुल इस्लाम उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद 4 दिसंबर 1980 को उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद जनवरी 1983 में बहरुल इस्लाम ने सर्वोच्च न्यायालय से इस्तीफा दे दिया।
निशिकांत दुबे का एक्स पोस्ट
पूरे घटनाक्रम को लेकर सासंद दुबे ने क्या लिखा
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एक्स हैंडल पर विस्तार से टिप्पणी की है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा है, “कांग्रेस के संविधान बचाओ आंदोलन की एक दिलचस्प कहानी। बहरुल इस्लाम साहब 1951 में असम में कांग्रेस में शामिल हुए। तुष्टिकरण के नाम पर कांग्रेस ने उन्हें 1962 में राज्यसभा सदस्य बनाया। छह साल बाद उनकी सेवा के लिए उन्हें 1968 में फिर से राज्यसभा सदस्य बनाया गया।”
देश की राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
निशिकांत दुबे ने आगे लिखा, “कांग्रेस को उनसे बड़ा चाटुकार नहीं मिल सकता। उन्हें राज्यसभा से इस्तीफा दिए बिना ही 1972 में हाईकोर्ट का जज बना दिया गया। फिर 1979 में उन्हें असम हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बना दिया गया। बेचारे 1980 में रिटायर हो गए, लेकिन ये कांग्रेस है। जनवरी 1980 में रिटायर होने वाले जज को दिसंबर 1980 में सीधे सुप्रीम कोर्ट का जज बना दिया गया। 1977 में उन्होंने बड़ी लगन से इंदिरा गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार के सारे मामले खत्म कर दिए। फिर खुश होकर कांग्रेस ने उन्हें 1983 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर कर दिया और 1983 में ही कांग्रेस से तीसरा राज्यसभा सदस्य बना दिया। मैं कुछ कहना चाहता हूं। मैं नहीं बोलूंगा?”
Attack on judiciary or memories of emergency nishikant dubey now opened old file of congress chapter chaos politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Jul 11, 2026 | 11:39 AMअमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Jul 11, 2026 | 11:39 AMठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Jul 11, 2026 | 11:39 AMChembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
Jul 11, 2026 | 11:38 AMक्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
Jul 11, 2026 | 11:37 AMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Jul 11, 2026 | 11:36 AMAkanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














