- Hindi News »
- Politics »
- Ashok Gehlot Will Replace Kc Venugopal Shock To Sachin Pilot
सचिन पायलट-अशोक गहलोत में बढ़ेगी दरार, नए प्रयोग की तैयारी में कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी में एक बड़े संगठानात्मक बदलाव की तैयारी चल रही है। हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में अप्रत्याशित चुनावी नतीजों के बाद पार्टी एक्शन में आ गई है। इसका नमूना बीते दिनों हरियाणा में देखने को मिला...
- Written By: Saurabh Pal

सचिन पायलट, राहुल गांधी, अशोक गहलोत (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी में एक बड़े संगठानात्मक बदलाव की तैयारी चल रही है। हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में अप्रत्याशित चुनावी नतीजों के बाद पार्टी एक्शन में आ गई है। इसका नमूना बीते दिनों हरियाणा में देखने को मिला। पिछले 13 सालों से गुटबाजी की वजह से बिना संगठन चल रही कांग्रेस पार्टी में जिला इंचार्जों की नियुक्ति की गई।
वहीं अब आलाकमान और संगठन की बीच की सबसे मजबूत कड़ी कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की छुट्टी होने वाली है। इसका कारण महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों का परिणाम है। इसकी दूसरी वजह वेणुगोपाल करीब इस पद पर 5 साल से हैं और उनका रिपोर्टकार्ड भी ठीक नहीं है।
कांग्रेस के पावर सेंटर में जादूगर…, वेणुगोपाल की छुट्टी!
सम्बंधित ख़बरें
पायलट को ‘गलती’ का अहसास! गहलोत का BJP को करारा जवाब, बोले कि मानेसर वाली चूक से अब सतर्क हैं सचिन
सचिन पायलट का ECI पर हमला, बोले- वोट चोरी रोकना लोकतंत्र की मजबूती की शर्त
विष्णुदेव साय का संकट बढ़ाने छत्तीसगढ़ पहुंचे सचिन पायलट, नक्सलवाद पर बोले- सिर्फ भाषणबाजी नहीं
युवा कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी से राजस्थान में सियासी उबाल, पायलट, गहलोत और डोटसरा ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा
सूत्रों के मुताबिक संगठन महासचिव के पद के लिए मंथन चल रहा है। इस पद के लिए सबसे उपयुक्त नाम पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का है, लेकिन वह गांधी परिवार का विश्वास खो चुके हैं। इसलिए अभी असमंजस की स्थिति बरकरार है। हालांकि इस रेस में गहलोत का नाम अभी भी सबसे आगे है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर ऐसा हुआ तो यह राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के लिए झटका होगा। क्योंकि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी कड़वाहट जग जाहिर है। ऐसे में यदि पावर के सेंटर में गहलोत आते हैं तो निश्चित तौर पर पायलट का प्लेन क्रैश कर सकता है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जब कांग्रेस पर चलगा गहलोत का जादू
बता दें कि राजस्थान में 2018 का विधानसभा चुनाव बिना सीएम फेस के लड़ा गया, लेकिन जमीन पर सचिन पायलट के नाम की चर्चा जोरों पर थी। क्योंकि वह प्रदेश अध्यक्ष थे और उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत वाली जीत दर्ज की, लेकिन सियासी परिस्थियां ऐसी बनी की अशोक गहलोत की ताजपोशी हो गई। पायलट को डिप्टी सीएम पद से ही संतोष करना पड़ा।
आलाकमान से बगावत कर गए थे गहलोत
इसके बाद करीब 2 साल सरकार ठीक-ठाक चली। उसके बाद सचिन पायलट फिर कांग्रेस आलाकमान से नेतृत्व परिवर्तन की मांग करने लगे। इसके बाद अंदरूनी कलह आर-पार की लड़ाई में बदल गई। अंत समय में कांग्रेस आलाकमान ने पायलट को राजस्थान की कमान सौंपनी चाही तो गहलोत बगावत पर उतर गए। जिसका नतीजा चुनाव में दिखा। कांग्रेस पार्टी राजस्थान में बुरी तरह हार गई।
राहुल का पायलट से वादा
चुनावी नतीजों के बाद सचिन पायलट को कांग्रेस ने महासचिव पद से नावाजा। इसके साथ प्रियंका गांधी व राहुल गांधी ने वादा किया अगला मुख्यमंत्री पद आपका होगा। इसके बाद से पायलट-कांग्रेस और गहलोत के बीच सीज फायर जारी है।
Ashok gehlot will replace kc venugopal shock to sachin pilot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














