NCP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 26 फरवरी को, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

NCP Meeting: राकां (अजित पवार) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 26 फरवरी को होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। सुनेत्रा पवार का अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
Sunetra Pawar
सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

NCP Ajit Pawar National Executive Meeting: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 26 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चयन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। सोमवार को उनके सरकारी आवास ‘देवगिरी’ बंगले पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।

विलय पर चर्चा से परहेज

बैठक में दोनों एनसीपी गुटों के संभावित विलय के मुद्दे पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई। हालांकि, पार्टी नेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस विषय पर कोई भी सार्वजनिक बयानबाजी न करें।

संगठनात्मक बदलाव की तैयारी

पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की मांग तेज हुई है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन की तैयारी की जा रही है। 26 फरवरी की बैठक में न केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष पद बल्कि अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के चयन पर भी चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। यह बैठक पार्टी की भावी रणनीति और संगठनात्मक ढांचे को नई दिशा देने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com