-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Photos »
- Top 10 Best Tourist Places In Uttarakhand Nainital To Auli
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
Top 10 Tourist Places in Uttarakhand: उत्तराखंड की 10 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में जानिए। नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, औली, केदारनाथ और हरिद्वार जैसी शानदार डेस्टिनेशन देखें।
- Written By: वंदना शर्मा
उत्तराखंड (सोर्स सोशल मीडिया)

अगर आप घूमनें का प्लान कर रहे है तो आप झीलों के शहर नैनीताल उत्तराखंड जायें क्योंकि यह जगह सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है। इतना ही नही यहां पर नैनी झील में बोटिंग, स्नो व्यू पॉइंट से हिमालय का नजारा और मॉल रोड पर शाम की सैर हर पर्यटक को पसंद आती है।

'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से मशहूर मसूरी अपनी ठंडी वादियों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। आप फैमली के साथ ट्रीप प्लान कर सकते है यहां पर घूमनें के लिए केम्प्टी फॉल्स, गन हिल, लाल टिब्बा और मॉल रोड यहां के प्रमुख आकर्षण स्थान हैं। यह जगह आपका मन माेह लेती है।
अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में ‘चंदा चोरी’! मंदिर समिति ने बिठाई जांच, CCTV फुटेज से होगा बड़ा खुलासा
‘अगर भगवान के दरबार में चोरी, तो फिर सुरक्षित क्या’, राम मंदिर चोरी मामले पर चंद्रशेखर आजाद का तंज
आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और उत्तराखंड! धमकी भरा ईमेल मिलने से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
अयोध्या के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप, RTI में सामने आईं अनियमितताएं

अगर आपको एडवेंचर और आध्यात्मिकता दोनों पसंद हैं तो आपके ऋषिकेश सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां पर आप को मन की शांति के साथ ही गंगा आरती मिलती है, जिसमें आप खुद को ईश्वर से जुडा हुआ महसूस करते है। यहां की रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और लक्ष्मण झूला पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।

'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से मशहूर चोपता ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां से तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रेक की भी शुरुआत होती है। यहां पर जाकर आप शिव का त्रिशूल, नंदा देवी और चौखंबा जैसी हिमालय की चोटियों के शानदार दृश्य देख सकते हैं।

अगर आपको वन्यजीव पसंद हैं तो आप जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जरूर जाएं। क्योंकि यहां पर आपको टाइगर सफारी के साथ-साथ हाथी, हिरण और कई दुर्लभ पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है। इसके साथ ही आप दुनिया की भीड़ से दूर नेचर की करीब रहेंगे।

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'फूलों की घाटी' मानसून के दौरान हजारों रंग-बिरंगे फूलों से सज जाती है। जुलाई से सितंबर के बीच यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। यहां पर आपको 500 से अधिक प्रकार के अल्पाइन फूल, जंगली पौधे और दुर्लभ जीव-जंतु पाए जाते हैं। यहां पर हर 15 दिन में यहाँ अलग-अलग तरह के फूल खिलने से घाटी का रंग बदलता रहता है।

भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। हिमालय की गोद में स्थित यह मंदिर धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम है। इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने अपने पापों के पश्चयताप करने के लिए किया था।

चार धाम यात्रा का प्रमुख तीर्थ बद्रीनाथ मंदिर अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें, कि बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित भगवान विष्णु का एक पवित्र तीर्थस्थल है।

औली उत्तराखंड राज्य के चमोली जिलें में स्थित है। यहां पर आपको बर्फ से ढकी चोटियां, स्कीइंग और शानदार रोपवे के लिए औली पूरी दुनिया में मशहूर है। सर्दियों में यहां का नजारा किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं लगता। यहां पर जाने के बाद आप का वापस घर जाने का मन नही होगा।

हर की पौड़ी की भव्य गंगा आरती, मंदिर और आध्यात्मिक माहौल हरिद्वार को उत्तराखंड के सबसे खास पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं। शाम की गंगा आरती का नजारा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। आपको एहसास होगा कि आप एक पवित्र स्थान पर आ गये है।
Top 10 best tourist places in uttarakhand nainital to auli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, बद्रीनाथ मार्ग बंद, आदि कैलाश यात्रा स्थगित
Jul 06, 2026 | 12:51 PMडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित पीएम नरेंद्र मोदी का लेख, 125वीं जयंती पर खोले इतिहास के अनकहे पन्ने
Jul 06, 2026 | 12:46 PMHappy Birthday Ranveer Singh: ‘शेर ए बलोच’… रणवीर सिंह के लिए अर्जुन रामपाल का दमदार बर्थडे मैसेज
Jul 06, 2026 | 12:45 PMजैनिक सिनर ने विंबलडन में रचा इतिहास: 5वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, जोकोविच के खास क्लब में बनाई जगह
Jul 06, 2026 | 12:44 PMपाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम से 18 महिलाओं की किडनी हुई खराब! नागपुर से मुंबई तक मचा हड़कंप
Jul 06, 2026 | 12:42 PMआखिर क्यों 2 महीने तक सोशल मीडिया से दूर रही सुमोना चक्रवती, पहली बार बयां किया दर्द
Jul 06, 2026 | 12:34 PMउज्जैन में महाकाल के दर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और संपत्तिया उइके, दर्शन कर पूजा-अर्चना की
Jul 06, 2026 | 12:29 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM


















