आप बालों के लिए मेथी दाना का इस्तेमाल कर सकते है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने और हेल्थ को बेहतर बनाने के अलावा बालों के लिए बेहतर परिणाम दिलाते है। यहां पर मेथी दाना में विटामिन A, C, और K के साथ-साथ फोलिक एसिड पाए जाते है जो बालों और सिर की त्वचा (स्कैल्प) को पोषण देता है जिससे डैंड्रफ फ्री आपके बाल हो जाते है। आप इसे तेल या पेस्ट बनाकर लगा सकते है।