- Hindi News »
- Photos »
- Sonakshi Zaheer Shared Photos Of The Banquet And Said That They Got Love And Support From Everyone
सोनाक्षी-जहीर ने शेयर की बैंक्वेट की फोटोज, कहा-सभी लोगों का प्यार और समर्थन मिला
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को अपनी शादी की बैंक्वेट की फोटोज शेयर की। साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा। कपल ने कैप्शन में लिखा कि शादी को उनके दोस्तों, परिवार और उनकी टीम समेत सभी लोगों का प्यार और समर्थन मिला। दोनों ने रविवार को सोनाक्षी के घर पर एक साधारण समारोह में शादी रचाई थी।
- Written By: सोनाली झा

बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मंगलवार को अपनी शादी की बैंक्वेट की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की। साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा।

कपल ने कैप्शन में लिखा कि शादी को उनके दोस्तों, परिवार और उनकी टीम समेत सभी लोगों का प्यार और समर्थन मिला। दोनों ने रविवार को सोनाक्षी के घर पर एक साधारण समारोह में शादी रचाई थी।

शादी के बाद यहां बैंक्वेट का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम सितारे जुटे। यह ऐसा था जैसे ब्रह्मांड दो प्यार करने वाले लोगों को एक ले आया हो और उन्हें वह दिया जिसकी उन्होंने हमेशा आशा, इच्छा और प्रार्थना की थी।

कपल ने कैप्शन में आगे लिखा कि यदि यह दैवीय हस्तक्षेप नहीं है, तो हम नहीं जानते कि क्या है। हम दोनों एक-दूसरे को पाकर वाकई धन्य हुए हैं, और बेशुमार प्यार हमारी रक्षा कर रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज वायरल हो रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हिंदू या मुस्लिम रीती-रिवाज से नहीं, बल्कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। स्पेशल मैरिज एक्ट को सिविल मैरिज भी कहते हैं।

सोनाक्षी और जहीर ने पहली बार ‘ब्लॉकबस्टर' गाने के वीडियो के लिए सहयोग किया, जो सितंबर 2022 में रिलीज हुआ था। सात साल से डेटिंग कर रहे दोनों सितारों ने आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन अक्सर एक साथ कार्यक्रमों में भाग लेते हुए तस्वीरें खिंचवाते थे।
Sonakshi zaheer shared photos of the banquet and said that they got love and support from everyone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM

















