सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छाई, DDLJ गाने पर किया रोमांस
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal New Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।
- Written By: सोनाली झा
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छाई
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Chemistry: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर अपनी मजेदार वीडियोज और प्यारभरी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। यह वीडियो सोनाक्षी और जहीर के दोस्तों के साथ किए गए एक रोड ट्रिप का है।
वीडियो में जहीर इकबाल गाड़ी चलाते नजर आते हैं और सोनाक्षी के साथ मिलकर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का मशहूर गाना ‘हो गया है तुझको तो प्यार सजना’ गुनगुनाते हुए एक मजेदार रील बनाते दिखते हैं। सोनाक्षी और जहीर की मस्ती और गाने पर उनकी शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिन बना दिया। सोनाक्षी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि रोड ट्रिप गोल्स! बाकी वीडियो देखने के लिए यूट्यूब पर जाएं।
यूजर्स का रिएक्शन
सोनाक्षी और जहीर के इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कोई उन्हें बेस्ट जोड़ी कह रहा है, तो कोई ब्यूटीफुल कपल गोल लिखकर तारीफ कर रहा है। वहीं कुछ फैंस ने उनकी प्लेलिस्ट तक मांग डाली। यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी और जहीर ने अपनी प्यारी नोकझोंक और रोमांटिक बॉन्डिंग से दर्शकों का दिल जीता हो। इससे पहले भी दोनों कई वीडियोज और तस्वीरों में अपनी जोड़ी से सोशल मीडिया पर खूब छाए रहे हैं।
ये भी पढ़ें- श्रुति हासन के साथ किया था डेब्यू, 2 फिल्मों के बाद छोड़ा एक्टिंग का सफर
सोनाक्षी और जहीर की पर्सनल लाइफ
अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात साल 2013 में सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। हालांकि, सोनाक्षी और जहीर करीब आए 2017 में, जब सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की स्क्रीनिंग पार्टी के दौरान घंटों बातचीत हुई। यहीं से दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। लंबे रिलेशन के बाद दोनों ने 23 जून 2024 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मुंबई में शादी की। इस शादी में सिर्फ सोनाक्षी और जहीर के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी और जहीर 2022 की फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में एक साथ दिखाई दिए थे।
