वर्तमान में नागपुर रेलवे स्टेशन पर 8 प्लेटफार्म बने हुए हैं। जिस पर चारों दिशाओं आने-जाने वाली गाडिय़ां रुकती हैं। 100 वर्ष में तेजी से विकास के बाद आज परिसर में यात्रियों के लिए कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली और अनारक्षित टिकट प्रणाली, एसी प्रतीक्षालय, विश्रामालय, स्क्लेटर, बेस किचन, पार्किंग की व्यवस्था आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं।