फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’
Gorewada Ring Road Encroachment: नागपुर के गोरेवाड़ा रिंग रोड पर अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद। पान ठेलों पर अपराधियों का जमावड़ा, गांजा बिक्री और मारपीट से नागरिक दहशत में।
- Written By: प्रिया जैस
गोरेवाड़ा रिंग रोड (सौजन्य-नवभारत)
Illegal Pan Kiosks Nagpur: समय रहते प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों पर ध्यान नहीं दिया जाता। इस कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। बढ़ते अतिक्रमण के साथ नागरिकों की समस्याएं भी बढ़ रही है। यही हाल गोरेवाड़ा रिंग रोड पर भी देखा जा सकता है। गोरेवाड़ा रिंग रोड पर अतिक्रमणकारियों ने पान ठेले, चाय की टपरियां और कार डीलरों ने अवैध ढंग से कब्जा जमा रखा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ये अतिक्रमणकारी जिम्मेदार अफसरों के दामाद बन बैठे हैं। इस कारण कार्रवाई नहीं हो रही। अवस्थीनगर चौक की तरह गोरेवाड़ा रिंग रोड पर भी मौजूद पान ठेलों पर अपराधियों की बैठक होती है। ऐसे यहां भी हत्या समेत अन्य अपराध होने की आशंका है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन एक और हत्या का इंतजार कर रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
बता दें कि पश्चिम नागपुर अंतर्गत गोरेवाड़ा रिंग रोड पर मानकापुर चौक से लेकर काटोल नाका तक पानठेले, चाय की टपरियां, कार डीलरों समेत अन्य दुकानदारों ने अतिक्रमण जमा रखा है। इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। यहां के पानठेले और चाय की टपरियों पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बैठते हैं। स्थानीय नागरिकों ने यह भी बताया कि यहां पानठेले के आड़ में खुलेआम अवैध धंधे किए जाते हैं। इसमें गांजा बिक्री समेत अन्य शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
…तो कर देंगे आपकी पिटाई
फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लगाए गए पानठेलों पर आने वाले आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लड़के सड़क के बीच ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इस कारण ट्रैफिक बाधित हो जाता है। कई बार हादसों की स्थिति बन जाती है। यदि कोई जागरूक नागरिक इन्हें कुछ बोल दें तो गाली गलौज शुरू कर देते हैं।
इतना ही नहीं, अपराधियों का झुंड जमा कर हाथापाई तक करने से पीछे नहीं हटते। लोगों का कहना है कि मनपा समेत पुलिस को भी इन अवैध कब्जा धारकों पर लगाम कसने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें – नागपुर में खूनी रंजिश: भाजपा पार्षद के पति नितिन सिमले पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल, मचा हड़कंप
ईद का चांद हुई कार्रवाई
मनपा का एनडीएस दस्ता गंदगी फैलाने वालों, अतिक्रमणकारियों समेत अन्य के खिलाफ रोजाना कार्रवाई करता है। हालांकि शहर के विविध इलाकों में कार्रवाई होती है लेकिन पश्चिम नागपुर के गोरेवाड़ा रिंग रोड पर अतिक्रमण कार्रवाई ईद का चांद हो गई है। यहां साल में इक्का-दुक्का बार ही एनडीएस दस्ता कार्रवाई के लिए आता है। हालांकि लोगों का कहना है कि गोरेवाड़ा रिंग रोड पर वर्षों से कार्रवाई नहीं की गई है।
CM की सिटी, फिर भी ऐसे हालात
- गोरेवाड़ा रिंग रोड पर बढ़ते अतिक्रमण पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। लोगों का कहना है कि संबंधित अफसरों की अपराधियों के साथ सांठगांठ है। इस कारण कार्रवाई नहीं की जाती।
- केवल अधिकारी ही नहीं बल्कि नेता भी केवल बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन कार्रवाई करने के लिए कोई नहीं आता। अब नगरसेवक और महापौर भी चुन कर आ गए हैं।
- लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के शहर में भी अफसरों को जनता से कोई लेना-देना नहीं है।
- लोगों ने मांग की है कि यदि भविष्य में कोई घटना होती है तो संबंधित अधिकारियों को भी आरोपी की सूची में शामिल किया जाए।
