- Hindi News »
- Photos »
- Makar Sankranti Is Known By Different Names In These States
कहीं पोंगल तो कहीं लोहड़ी, इन राज्यों में अलग-अलग नामों से जानी जाती है मकर संक्रांति, जानिए मान्यता
मकर संक्रांति का त्योहार भारत के कई राज्यों में मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करने और खिचड़ी खाने का महत्व है। इस पर्व की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पूरे भारत में अलग-अलग नामों से जानते है।
- Written By: दीपिका पाल
अलग-अलग राज्यों में मकर संक्राति का महत्व (सौ.सोशल मीडिया)

Makar Sankranti 2025: साल 2025 की शुरुआत जहां पर हो गई है वहीं पर इस समय जनवरी का महीना चल रहा है। इस महीने में व्रत-त्योहार की शुरुआत हो जाती है इसमें हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का महत्व होता है।इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस त्योहार को कई राज्यों में अलग-अलग नामों में जाना जाता है। चलिए जानते है इसके बारे में...

उत्तर भारत - यहां पर मकर संक्रांति के नाम से ही जाना जाता है तो वहीं पर कई लोग इसे खिचड़ी भी कहते है। खिचड़ी खाने की परंपरा इन राज्यों में खास होती है।मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन दान करने से पुण्य फल मिलता है, इसलिए इस दिन उड़द की दाल, चावल, तिल, खटाई और ऊनी वस्त्र दान करने की परंपरा है।
S Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है ‘S’ अक्षर के नाम वाले, गुरु की बनी रहती है कृपा
भेल की निष्क्रिय जमीन एमआईडीसी को सौंपने की मांग; साकोली में शिंदे सेना ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी
Vasai Virar Cleaning Workers: वसई-विरार मनपा पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप, आयोग ने लगाई फटकार
अजितदादा के निधन के बाद पुणे NCP में महा-विस्फोट; सुनेत्रा और पार्थ पवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दक्षिण भारत- उत्तर भारत के अलावा मकर संक्रांति का महत्व दक्षिण भारत में भी होता है लेकिन अलग होता है यहां पर इसे पोंगल के नाम से जानते है। यहां पर पोंगल के मौके पर चावल के पकवान और रंगोली बनाने की परंपरा होती है इसके अलावा इस खास दिन को वर्षा, धूप और कृषि से जोड़कर देखा जाता है।

राजस्थान और गुजरात- मकर संक्रांति को इन राज्यों में अलग नाम यानि उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। यह त्योहार गुजरात और राजस्थान राज्यों में खास होता है। इतना ही नहीं इस त्योहार में मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने की परंपरा होती है वहीं पर 14 जनवरी को उत्तरायण और 15 जनवरी को वासी-उत्तरायण (बासी उत्तरायण) के रूप में मनाया जाता है।

पंजाब और हरियाणा- इस राज्य में भी मकर संक्रांति को अलग नाम से जाना जाता है यहां पर मकर संक्रांति को लोहड़ी के नाम से जानते है। इस दिन को मनाने के पीछे किसानों और नए फसलों के आने को लेकर अर्थ लगाया जाता है। इस त्योहार के मौके पर शाम के समय सब लोग एक जगह इकठ्ठा होते हैं। आग जलाकर लोग उसके इर्द गिर्द घूमते हैं और पूजा करते हैं। साथ ही इस दौरान भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है।

असम- इस राज्य में मकर संक्रांति को एक अलग नाम माघ बिहू के नाम से जानते है तो कहीं-कहीं पर भोगली बिहू के नाम से जानते है। असम में इस त्योहार को फसल से जोड़कर मनाया जाता है। वहीं पर माघ के महीने में कटाई के मौसम के अंत का प्रतीक है। इस दौरान एक सप्ताह तक दावत होती है। माघ बिहू के दौरान असम में चावल से विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। इस दौरान शुंग पिठा, तिल पिठा आदि और नारियल की कुछ अन्य मिठाइयां बनती हैं।

उत्तराखंड- इस राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल में मकर संक्रांति को अलग ढ़ंग से मनाया जाता है। यहां पर दो अलग जगहों में कुमाऊं में जहां इसे घुघुती भी कहते हैं, वहीं गढ़वाल में खिचड़ी संक्रांत कहा जाता है। इस दौरान कुमाऊं में घुघुती बनाई जाती है, जो एक मिठाई होती है। इसे आटे और गुड़ से बनाया जाता है। वहीं गढ़वाली घरों में खिचड़ी भी बनाई जाती है और उसे दान में भी दिया जाता है।
Makar sankranti is known by different names in these states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
S Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है ‘S’ अक्षर के नाम वाले, गुरु की बनी रहती है कृपा
May 19, 2026 | 12:52 PMभेल की निष्क्रिय जमीन एमआईडीसी को सौंपने की मांग; साकोली में शिंदे सेना ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:51 PMVasai Virar Cleaning Workers: वसई-विरार मनपा पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप, आयोग ने लगाई फटकार
May 19, 2026 | 12:49 PMअजितदादा के निधन के बाद पुणे NCP में महा-विस्फोट; सुनेत्रा और पार्थ पवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
May 19, 2026 | 12:39 PMलंबित मांगों पर सरकार से नाराज कर्मचारी, नागपुर यूनिवर्सिटी का आंदोलन तेज; 5वें दिन भी गूंजे विरोध के स्वर
May 19, 2026 | 12:35 PMNEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:33 PMExplainer: क्या है DME तकनीक? जिससे भारत में खत्म हो जाएगी LPG की समस्या, साथ ही होगा अरबों का मुनाफा
May 19, 2026 | 12:33 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM


















