Gold-Silver Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, MCX पर चांदी में भी गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स

Gold-Silver Rate Today 26 May: आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोना 1,58,699 रुपये और चांदी 2,73,349 रुपये पर आ गई है। अमेरिका-ईरान तनाव का असर बाजार पर दिख रहा है।
Gold Price: MCX Rates Fall Today Amid US Iran Tensions And New Delhi Quad Summit Important Updates
आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold-Silver Rate Today In India: भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। MCX पर आज सुबह व्यापार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के दाम काफी नीचे आ गए। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलावों, मजबूत डॉलर इंडेक्स और वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों का सीधा परिणाम है।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और ताजा हमलों के बावजूद कीमती धातुओं में यह अप्रत्याशित नरमी आई है। उधर नई दिल्ली में आयोजित अहम क्वाड बैठक में भी होर्मुज संकट और मध्य पूर्व के हालातों पर बहुत गंभीर चर्चा की गई है, जिसका असर भी वैश्विक बाजार पर दिख रहा है।

MCX पर आज सोने-चांदी का ताजा भाव

आज सुबह MCX गोल्ड फ्यूचर्स 0.24 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 1,58,699 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं दूसरी ओर MCX सिल्वर का रेट 1.22 प्रतिशत टूटने के बाद 2,73,349 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स में भी चांदी का रेट 1.8 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद 76.66 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं स्पॉट गोल्ड का रेट 0.7 प्रतिशत की नरमी के साथ 4537.54 डॉलर प्रति आउंस पर कारोबार कर रहा था।

अमेरिका ईरान तनाव का असर

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी थी लेकिन अमेरिका द्वारा ईरान पर ताजा हमला करने के बाद ब्रेंट क्रूड 1 प्रतिशत बढ़कर 98 डॉलर प्रति बैरल हो गया। मौजूदा समय में पूरी दुनिया भर की निगाहें ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर ही टिकी हुई हैं। मौजूदा वैश्विक हालात की वजह से पूरी दुनिया में महंगाई बहुत तेजी से बढ़ रही है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। अगर क्रूड ऑयल युद्ध के पूर्व स्तर पर जल्द नहीं आया तो दुनिया भर के देश महंगाई की बहुत गंभीर चपेट में आ जाएंगे।

क्वाड बैठक में अहम चर्चा

नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में क्वाड देशों की बहुत अहम बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सहित अन्य देशों के विदेश मंत्रियों ने होर्मुज संकट पर अपनी बात रखी।

विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा समय में गोल्ड 1,57,500 रुपये के करीब अपना मजबूत सपोर्ट दिखा रहा है। वहीं यह 1,60,000 रुपये के करीब रेसिसटेंस दिखा रहा है और इसके ऊपर जाने पर रेट 1,63,000 रुपये तक जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com