- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Burhanpur »
- Burhanpur Tea Lover Goat Raja Mirza Viral Story Madhya Pradesh
ईद स्पेशल: बुरहानपुर में चाय और ड्राई फ्रूट्स के शौकीन बकरे बने चर्चा का विषय, शौक के साथ बिजनेस की मिसाल
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Burhanpur Viral Goat: बुरहानपुर के 2 बकरे इन दिनों चर्षा का विषय बने हुए हैं। ये दोनों बकरे दिन में तीन बार चाय पीने और ड्राई फ्रूट खाने के शौकीन हैं। अपनी आदतों के चलते ये बकरे वायरल हो रहे हैं।

ड्राई फ्रूट्स खाते और चाय पीते बकरे (फोटो सोर्स- नवभारत)
Burhanpur Tea Lover Goat: बुरहानपुर से एक बेहद दिलचस्प और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 बकरे अपनी अनोखी आदतों के कारण लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आमतौर पर बकरे घास, चारा और अनाज खाते हैं, लेकिन बुरहानपुर के ये खास बकरे दिन में तीन बार चाय पीते हैं। इतना ही नहीं, इन्हें ड्राई फ्रूट्स खाना भी बेहद पसंद है।
बुरहानपुर निवासी अफजल, पिछले कई सालों से बकरा पालन का काम कर रहे हैं। उनका यह शौक अब एक सफल व्यवसाय का रूप ले चुका है। वे हर साल छोटे बकरे खरीदते हैं, उनकी खास देखभाल करते हैं और बड़ा होने पर अच्छे दामों में बेचते हैं। इससे उन्हें लाखों रुपए की आमदनी होती है।
दिन में तीन बार चाय पीते हैं बकरे
इस बार उनके पास मौजूद दो खास बकरे राजा और मिर्जा लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अफजल साहब बताते हैं कि दोनों बकरों को चाय पीने की आदत है। सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय इन्हें चाय चाहिए होती है। इसके अलावा दोनों बकरे ड्राई फ्रूट भी बड़े शौक से खाते हैं। अफजल इन्हें अपने साथ बाजार और होटल तक ले जाते हैं, जहां ये आराम से चाय का आनंद लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सीधी के भंवरसेन घाट पर हाहाकार, सोन नदी में पिकनिक मनाने गए मैहर के 4 युवक-युवतियां डूबे; एक शव बरामद
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के बयान पर भड़के राजा के भाई विपिन, बोले- ‘झूठ बोल रही है’
इंदौर में हृदयविदारक घटना: बेटे के निधन का सदमा नहीं सह पाई माँ, दोनों की एक साथ निकली अंतिम यात्रा
साइबर सुरक्षा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- महू में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
शौक के साथ-साथ बिजनेस
अफजल के मुताबिक उन्हें बचपन से ही बकरा-बकरी पालन का शौक रहा है। वे देसी नस्ल के बकरों को पालकर बड़ा करते हैं और खास खानपान देकर उन्हें हेल्दी बनाते हैं। चाय और ड्राई फ्रूट के अलावा वे अपने बकरों को मक्का, गेहूं, बाजरा और हरा चारा भी खिलाते हैं। इसी वजह से उनके बकरों का वजन करीब एक-एक क्विंटल तक पहुंच जाता है।
ये भी पढ़ें : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के T-59 बाघ का जबलपुर में दूसरा पोस्टमार्टम, मौत की वजह अब भी साफ नहीं
बकरों से कमाते हैं मोटा मुनाफा
उन्होंने बताया कि खास देखभाल के कारण उनके बकरों की बाजार में काफी मांग रहती है, खासकर ईद के मौके पर। पिछले साल उन्होंने करीब 40 हजार रुपए में खरीदे गए बकरों को पालकर 1 लाख 11 हजार 786 रुपए तक में बेचा था। बुरहानपुर के ये चाय प्रेमी बकरे अब सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
Burhanpur tea lover goat raja mirza viral story madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NCERT ने बदला फैसला, 9वीं की किताब में अब मूल रूप में दिखेगी ‘डांसिंग गर्ल’ मूर्ति
Jun 15, 2026 | 09:21 PMSalman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी ‘Kala Hiran’
Jun 15, 2026 | 09:20 PMBihar: पूर्व डिप्टी सीएम के बंगले में रहेंगे निशांत कुमार! रामकृपाल को भी मिला 2 देशरत्न मार्ग का सरकारी आवास
Jun 15, 2026 | 09:16 PMहंगामेदार होगा राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र, मुंबई में 22 जून से 10 जुलाई तक
Jun 15, 2026 | 09:14 PMअमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PMमुंबई में बंगाल वाला खेला? मातोश्री की मीटिंग से 5 सांसद नदारद, उद्धव ने कहा- पक्का करें कि कहीं नहीं जा रहे
Jun 15, 2026 | 09:05 PMइंदौर में लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा को दबोचा; डेढ़ लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत
Jun 15, 2026 | 09:02 PMवीडियो गैलरी

गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! कितनी बढ़ेगी Salary? 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, VIDEO
Jun 15, 2026 | 05:11 PM
एक भाई जेल में, दूसरा… प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए पप्पू यादव, सख्त एक्शन की मांग की
Jun 15, 2026 | 02:37 PM














