फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
Low Calorie Snacks For Fat Loss: फैट लॉस के दौरान क्या खाएं? जानिए 10 लो-कैलोरी और हेल्दी स्नैक्स, जो भूख कंट्रोल करने, पेट भरने और वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।
- Written By: वंदना शर्मा
फैट लॉस की शुरुआत करना जितना आसान लगता है, उसे लंबे समय तक बनाए रखना उतना ही मुश्किल होता है। डाइटिंग के दौरान बार-बार भूख लगना एक आम बात है। लेकिन ऐसे में अगर आप चिप्स, बिस्कुट, नमकीन या मिठाई जैसी हाई-कैलोरी चीजें खा लेते हैं, तो आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप ऐसे स्नैक्स चुनें जो कैलोरी में कम हों, लेकिन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हों। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और अनहेल्दी खाने की इच्छा भी कम होती है। आइए जानते हैं 10 ऐसे हेल्दी स्नैक्स, जो आपकी फैट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं।
अगर आपको शाम के समय हल्की-फुल्की भूख लगती है, तो आपके लिए भुना हुआ चना एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करते हैं। यही वजह है कि बार-बार कुछ खाने की इच्छा भी कम हो जाती है। इसे बिना ज्यादा मसाले के खाना बेहतर माना जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से कहीं भी ले जाने वाला स्नैक भी है।
FDA का सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र अभियान: मुंबई की बेकरियों पर कार्रवाई; 5 लाइसेंस रद्द, अवैध दवाएं जब्त
प्रोटेस्ट के बीच महाराष्ट्र में MBBS छात्रों को मिली बड़ी राहत, 1 साल के बॉन्ड से आजादी, राज्य सरकार का फैसला
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Arbi Ke Kebab Recipe: व्रत में आलू नहीं, इस बार बनाएं स्वादिष्ट अरबी कबाब, मिनटों में तैयार होगी फलाहारी डिश
अगर आप कुछ ठंडा, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो बिना चीनी वाला ग्रीक योगर्ट या लो-फैट दही बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें प्रोटीन भरपूर होता है, जो मांसपेशियों के लिए भी अच्छा माना जाता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें सेब, बेरीज या अनार जैसे ताजे फल और थोड़े-से चिया सीड्स भी मिला सकते हैं। यह गर्मियों के लिए भी एक बढ़िया स्नैक है।
अगर आपको मूवी देखते समय या शाम को कुछ कुरकुरा खाने की आदत है, तो चिप्स की जगह एयर-पॉप्ड पॉपकॉर्न चुन सकते हैं। बिना मक्खन और ज्यादा नमक के बने पॉपकॉर्न में फाइबर होता है, जो पेट भरने में मदद करता है। सही मात्रा में खाया जाए, तो यह स्वाद और सेहत दोनों का अच्छा संतुलन बन सकता है। ध्यान रखें कि इसमें अतिरिक्त मक्खन, चीज़ या फ्लेवरिंग न मिलाई जाए।
जब भी कुछ हल्का खाने का मन करे, तो खीरा और गाजर सबसे आसान और हेल्दी विकल्प हो सकते हैं। इनमें कैलोरी बहुत कम होती है, जबकि पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इन्हें खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट भी काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है। अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा काला नमक, काली मिर्च या नींबू का रस डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है।
उबला अंडा एक ऐसा स्नैक है, जिसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह पोषण से भरपूर होता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो यह स्नैक आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता है। वहीं, जो लोग अंडा नहीं खाते, वे इसकी जगह पनीर या टोफू का सेवन कर सकते हैं।
जब आपकी मीठा खाने की इच्छा हो, तो चॉकलेट, केक या मिठाई की जगह सेब या अमरूद खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। ये दोनों फल फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से मीठा खाने की क्रेविंग कुछ हद तक कम हो सकती है और पेट भी भरा हुआ महसूस होता है। कोशिश करें कि जूस की बजाय पूरा फल ही खाएं, ताकि फाइबर का पूरा फायदा मिल सके।
अंकुरित मूंग या चने से बना स्प्राउट्स सलाद स्वाद और पोषण का बेहतरीन मेल है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें टमाटर, प्याज, खीरा, धनिया और नींबू का रस मिला सकते हैं। यह ऐसा स्नैक है, जो पेट भरने के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी देता है।
अगर आपको हल्का और कुरकुरा स्नैक खाना पसंद है, तो आप भुना हुआ मखाना जरूर ट्राई करें। यह बहुत कम कैलोरी वाला स्नैक माना जाता है और इसमें कैल्शियम व एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। इसे बनाना बड़ा ही आसान है, हल्के घी में भूनकर काली मिर्च और थोड़ा-सा नमक डालकर खा सकते है। शाम की भूख मिटाने के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
बादाम छोटे जरूर होते हैं, लेकिन उनमें पोषण से भरपूर मात्रा में होते हैं। इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है, जो कि लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, इनमें कैलोरी भी होती है, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में खाना जरूरी है। रोजाना लगभग 8–10 बादाम खाना पर्याप्त माना जाता है। अगर इन्हें रातभर भिगोकर खाया जाए, तो कई लोग इसे पचाने में अधिक आरामदायक मानते हैं।
