Lemon vs Lime: नींबू और लाइम में कौन बेहतर? इन दोनों के अंतर जानकर हो जाएंगे हैरान
Lemon vs Lime Difference: सुबह के नींबू पानी से लेकर रीफ्रेशिंग ड्रिंक्स और सलाद तक, खट्टे फल किचन की जरूरी चीजों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीला नींबू और हरा नींबू में में फर्क होता है?
- Written By: रीता राय सागर
दोनों एक ही फैमिली के अलग-अलग नींबू हैं। नींबू और लाइम दोनों सिट्रस फैमिली के हैं, लेकिन इनका आकार, रंग, स्वाद, खुशबू और यहाँ तक कि खाना पकाने में इनके इस्तेमाल में भी फ़र्क होता है।
लाइम आम तौर पर छोटे, गोल और गहरे हरे रंग के होते हैं। ये नींबू की तुलना में थोड़े कम खट्टे होते हैं, लेकिन इनकी खुशबू बहुत तेज होती है और कभी-कभी इनका स्वाद हल्का कड़वा भी हो सकता है।
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
नींबू आमतौर पर बड़े, अंडाकार और चमकीले पीले रंग के होते हैं। इनमें साइट्रिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे इनका स्वाद खट्टा होता है, लेकिन हल्की मीठी खुशबू इसे बैलेंस करती है।
चाहे आप नींबू चुनें या लाइम, दोनों ही विटामिन C के बेहतरीन स्रोत हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने, इन्फेक्शन से बचाने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
नींबू में फ्लेवोनॉइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन में मदद कर सकते हैं और इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। इनके रस और छिलके का इस्तेमाल अचार, चाट, सॉस, मॉकटेल और थाई व मैक्सिकन जैसे इंटरनेशनल व्यंजनों में अधिक किया जाता है।
नींबू का इस्तेमाल आम तौर पर नींबू पानी, डिटॉक्स ड्रिंक्स, सलाद, लेमन टी, डेज़र्ट, बेकिंग और यहाँ तक कि दूध फाड़ने के लिए भी किया जाता है। इनके तीखे और खट्टे स्वाद की वजह से ये किचन में कई तरीके से इस्तेमाल किए जाते हैं।
