-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Photos »
- Know About These Ancient Temples Of Shri Ganesh
कहीं प्रेमी जोड़ों की मन्नत पूरी, तो कहीं बीमारी होती है दूर, जानिए इन श्रीगणेश मंदिरों के बारे में
Famous Ganesh Trmple: गणेशजी का यह उत्सव 10 दिनों तक जारी रहने वाला है जिसमें घरों और पंडालों में गणेश जी विराजित किए जाएंगे। अगर आप भी गणेशोत्सव के दौरान भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद लेना चाहते है तो भारत में इस स्थित प्राचीन गणेश जी के मंदिर के दर्शन कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
जानिए गणेश जी के इन मंदिरों के बारे में (सौ.सोशल मीडिया)

Famous Ganesh Trmple: भगवान श्रीगणेश की चतुर्थी यानि गणेशोत्सव की शुरूआत को एक हफ्ता शेष बच गया है। गणेशजी का यह उत्सव 10 दिनों तक जारी रहने वाला है जिसमें घरों और पंडालों में गणेश जी विराजित किए जाएंगे। अगर आप भी गणेशोत्सव के दौरान भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद लेना चाहते है तो भारत में इस स्थित प्राचीन गणेश जी के मंदिर के दर्शन कर सकते है।

श्री सिद्धिविनायक मंदिर- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर स्थित है। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते है। इस मंदिर में अपनी विशिष्ट वास्तुकला और गणेश जी की दाईं तरफ घुमी हुई सूंड वाली मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि सिद्धिविनायक मंदिर 16वीं सदी में बनवाया गया था।
प्रद्युम्न चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये गलती, पहले जान लें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Budhwar Upay: करियर और व्यापार में सफलता चाहते हैं? बुधवार को करना न भूलें यह महाउपाय
ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र: बुधवार को करें पाठ, दूर होंगे कर्ज और आर्थिक संकट, बरसेगी गणेश जी की कृपा
3 साल बाद आया है महासंयोग, विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को चढ़ाएं ये चीजें, चमक जाएगी किस्मत

मधुरमहामित गणपति कासरगोड ( केरल)- भगवान गणेश के प्राचीन मंदिर में केरल का यह मंदिर भी गिना जाता है। इस मंदिर को सेहत और त्वचा के रोगों के निदान के रूप में खास माना जाता है। कहते है कि, यह मंदिर काफी चमत्कारिक है इस मंदिर के तालाब के पानी से नहाने से स्किन और गंभीर बीमारी ठीक होती हैं। बता दें, 10वीं शताब्दी में इस मंदिर का निर्माण माय पदी राजा ने करवाया था।

रणथंभौर गणेश मंदिर, राजस्थान- श्रीगणेश जी के मंदिरों में यह मंदिर सबसे खास मंदिर है जिसे त्रिनेत्र मंदिर के रूप में जाना जाता है। दरअसल यह मंदिर सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर किले के अंदर स्थापित है। इस गणेश मंदिर में भगवान जी की तीन आंखों वाली मूर्ति विराजमान है इसलिए इसे त्रिनेत्र मंदिर कहते है।

उदयपुर का बोहरा गणेश मंदिर- राजस्थान के उदयपुर में ही गणेश जी का प्राचीन मंदिर स्थित है।मान्यता है कि बोहरा गणेश जी का मंदिर में किसी भी भक्त का पैसे संबंधित समस्या हो तो उसका निवारण हो जाता है। दरअसल, अक्सर ब्याज पर पैसे देने का काम बोहरा समुदाय किया करता था, जिसकी वजह से इस मंदिर का नाम बोहरा गणेश पड़ा। बरहाल ब्याज पर पैसा देने की परंपरा को बंद किया गया है।

इश्किया गजानन मंदिर- महाराष्ट्र के पुणे जिले में यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर को प्रेमी जोड़ों के लिए खास मानते है। कहते हैं कि, जो भी प्रेमी जोड़ा यहां पर मन्नत मांगने आता है उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है।

गढ़ गणेश मंदिर- राजस्थान की राजधानी जयपुर में भगवान श्रीगणेश जी का मंदिर विराजमान है। दरअसल यह मंदिर जयपुर के अरावली पहाड़ियों में स्थित है। खास बात है कि इस मंदिर में यहां भगवान गणेश की बिना सूंड वाली मूर्ति है, जो बहुत ही दुर्लभ है।
Know about these ancient temples of shri ganesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: इंदौर में भागीरथपुरा के बाद अब महावीर नगर में फूटा दूषित पानी का बम; कई घरों में पसरा बीमारी का खौफ
Jun 17, 2026 | 07:07 PM‘गाड़ी समेत जला देंगे…’ संजय देशमुख की बगावत की खबरों पर भड़के ठाकरे गुट के कार्यकर्ता, वाशिम में दी चेतावनी
Jun 17, 2026 | 07:05 PMशिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप
Jun 17, 2026 | 07:04 PMPawan Singh के लाइव शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने की खबर
Jun 17, 2026 | 07:00 PM‘अखिलेश का साथ छोड़ेंगे 25-26 सांसद’, ओपी राजभर के बाद केशव प्रसाद का बड़ा दावा; क्या टूट रही समाजवादी पार्टी?
Jun 17, 2026 | 06:58 PMCM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने ‘सिख विरोधी’ बताया, तुरंत दें इस्तीफा
Jun 17, 2026 | 06:55 PMबम धमाके में गंवाए दोनों पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला: हरी बुद्धा ने सेवन समिट्स फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Jun 17, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM


















