Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026: इस दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा? 13 घंटे तक बनेगा दुर्लभ रवि योग, जानिए रहस्य

Vinayak Chaturthi Puja Vidhi 2026: आषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026 पर 13 घंटे तक दुर्लभ रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा के दर्शन न करने की मान्यता के पीछे का धार्मिक रहस्य।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 11, 2026 | 05:23 PM

भगवान श्रीगणेश (सौ.जैमिनी)

Follow Us
Follow Us:

Ashadha Vinayak Chaturthi Ravi Yog:  हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश को समर्पित मानी जाती है। इस दिन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करने पर जीवन के सभी विघ्न दूर होते हैं, आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

इस बार आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी 17 जुलाई 2026, शुक्रवार को पड़ रही है। खास बात यह है कि इस दिन करीब 13 घंटे तक रवि योग का शुभ संयोग रहेगा, वहीं एक ऐसी परंपरा भी जुड़ी है, जिसके कारण इस दिन चंद्रमा का दर्शन करने से बचने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इस दिन की पूरी तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व।

आषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026 कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 जुलाई को सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर प्रारंभ होगी और 18 जुलाई को प्रातः 4 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर विनायक चतुर्थी का व्रत 17 जुलाई, शुक्रवार को रखा जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

आषाढ़ का पहला रवि प्रदोष व्रत,भोलेनाथ को चढ़ाएं यह दिव्य महाभोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार

Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र

Shani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय

Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि

गणपति पूजा का सबसे शुभ समय, जब हर मनोकामना रखने का माना जाता है विशेष फल

विनायक चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश की पूजा के लिए दिन में 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक का शुभ मुहूर्त रहेगा। लगभग 2 घंटे 45 मिनट का यह समय पूजा, मंत्र जाप और गणपति आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।

13 घंटे तक रहेगा रवि योग, बन रहे हैं कई शुभ संयोग

इस बार विनायक चतुर्थी का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि इस दिन रवि योग सुबह 5 बजकर 34 मिनट से शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही व्यतीपात योग रात 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद वरीयान योग प्रारंभ होगा। वहीं मघा नक्षत्र शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा और उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

आखिर इस दिन चंद्रमा देखने की मनाही क्यों है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन वर्जित माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा देखने से व्यक्ति को झूठे आरोप या कलंक का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए श्रद्धालुओं को इस दिन विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें-आषाढ़ का पहला रवि प्रदोष व्रत,भोलेनाथ को चढ़ाएं यह दिव्य महाभोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार

करीब 13 घंटे तक चंद्रमा से रखें दूरी

आषाढ़ विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रोदय सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर होगा और चंद्रास्त रात 9 बजकर 33 मिनट पर। यानी लगभग 12 घंटे 56 मिनट तक चंद्रमा का दर्शन करने से बचना चाहिए।

शाम से लगेगी भद्रा, इन कार्यों से करें परहेज

इस बार विनायक चतुर्थी के दिन शाम 5 बजकर 29 मिनट से भद्रा प्रारंभ हो जाएगी, जो 18 जुलाई प्रातः 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में भद्रा का वास पृथ्वी पर रहेगा। इसलिए इस समय नए कार्य, शुभ शुरुआत, गृह प्रवेश या मांगलिक कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि विनायक चतुर्थी का व्रत और भगवान गणेश की पूजा इस भद्रा से प्रभावित नहीं मानी जाती।

Vinayak chaturthi 2026 why not see moon rare ravi yog significance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 05:23 PM

Topics:  

  • Lord Ganesha
  • Religion News
  • Vinayaka Chaturthi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.