प्रतियोगिता में दौड़, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, गोला फेंक, वॉलीबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ कैरम, शतरंज, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला परिवीक्षा अधिकारी चंद्रकांत बोंडे, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुश्ताक पठान और एनजीओ के अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।