PHOTOS: कॉकरोचों के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न, देखें तस्वीरें

Dharmendra Pradhan Resignation: NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और CJP समर्थकों ने जश्न मनाया।
jantar mantar protest site
जंतर-मंतर (Image- IANS)
Updated on
dharmendra pradhan news
NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्यागपत्र भेजने की जानकारी दी।
dharmendra pradhan resignation news
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने पहले दिन से ही पूरे मामले की जिम्मेदारी स्वीकार की। उन्होंने इसे प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि देशहित का विषय बताया।
jantar mantar protest
इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे लोकतंत्र और छात्रों के आंदोलन की जीत बताया।
jantar mantar news
सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दीपके ने कहा कि संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन की कई प्रमुख मांगें अभी भी पूरी होना बाकी हैं।
delhi police CJP Protester
CJP की सबसे बड़ी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की थी। संगठन का कहना है कि यह मांग पूरी होने के बाद अब अन्य मुद्दों पर भी कार्रवाई जरूरी है।
CJP Protest delhi police
CJP ने कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और जिम्मेदार अधिकारियों से सार्वजनिक माफी की मांग की है।
CJP Protest delhi
केंद्र सरकार ने NEET परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कई कदमों की घोषणा की। इनमें CBI जांच, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और जरूरत पड़ने पर री-एग्जाम जैसे उपाय शामिल हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com