Budget 2025: युवाओं के लिए बजट में हुए बड़े ऐलान, मेडिकल से लेकर AI तक 'ज्ञान भारत मिशन' की होगी शुरुआत

सरकार द्वारा 2025-26 के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए की गई बड़ी घोषणाओं में पांच नये भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में 6,500 और छात्रों की शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार, मेडिकल की 10,000 नयी सीट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देना शामिल है। केंद्रीय बजट 2025-26 में शिक्षा मंत्रालय को 1.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किया गया है, जो 2024-25 के संशोधित अनुमान 1.14 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
बजट 2025 युवाओं के लिए 11 बड़े ऐलान
बजट 2025 में युवाओं के लिए बड़े ऐलान (सौजन्य-एएनआई, सोशल मीडिया)
Updated on
भारत सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर में लगाएगी 10 लाख करोड़
निर्मला सीतारमण, (वित्त मंत्री)
बजट 2025 युवाओं के लिए 11 बड़े ऐलान
शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए देश में 23 IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ेंगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार सीटें बढ़ाने का ऐलान किया।
जब से टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई का अविष्कार हुआ है। तब से ही कई प्रोफेशन के लोगों के बीच में इसको लेकर खतरा पैदा हो गया है। माइक्रोसॉफ्ट की एक स्टडी में इसको लेकर एक खुलासा हुआ है।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (सौ. सोशल मीडिया )
बजट 2025 युवाओं के लिए 11 बड़े ऐलान
निर्मला सीतारमण ने बताया कि पीएम रिसर्च फेलोशिप के तहत 10 हजार नई फेलोशिप दी जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बताया कि देश में ज्ञान भारत मिशन शुरू होगा। इस मिशन के तहत 1 करोड़ मैनुस्क्रिप्ट का डिजिटलाइजेश होगा।
बजट 2025 युवाओं के लिए 11 बड़े ऐलान
निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में बताया कि पटना IIT में होस्टल सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड को बढ़ावा देंगे। स्किल बढ़ाने के लिए 5 राष्ट्रीय स्तर के सेंटर बनाए जाएंगे। सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जाएगी।
ह्यूमन रिर्सोसेज सर्विस प्रोवाइडर जीनियस कंसल्टेंट्स ने एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 45 प्रतिशत कंपनियां अपने कंपनी में काम करने वाले टेंपररी एम्पॉयीस को परमनेंट पोस्ट पर हायर कर सकती है।
नौकरी (सौ. सोशल मीडिया )

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com