Black Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
Healthy Black Superfood: गहरे काले या बैंगनी रंग के कई फूड्स में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इनका स्वाद भी काफी अलग होता है- कुछ हल्के मीठे, कुछ मिट्टी जैसी खुशबू वाले और कुछ हल्के नमकीन। रोजमर्रा के अनाज और बीजों से लेकर कुछ खास फूड्स तक, ब्लैक सुपरफूड्स न सिर्फ आपकी थाली को आकर्षक बनाते हैं, बल्कि उसे अधिक पौष्टिक भी बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 8 ब्लैक सुपरफूड्स, जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाना फायदेमंद होता है।
- Written By: रीता राय सागर
ब्लैक सोयाबीन सामान्य सोयाबीन की तुलना में कम लोकप्रिय हैं, लेकिन पोषण के मामले में ये किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। ब्लैक सोयाबीन को सूप, सलाद, स्टिर-फ्राई, करी या हेल्दी डिप्स में मिलाकर आसानी से खाया जा सकता है।
ब्लैक ऑलिव्स हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट और अपने हल्के नमकीन स्वाद के लिए जाने जाते हैं। ब्लैक ऑलिव्स की थोड़ी-सी मात्रा भी किसी साधारण डिश का स्वाद पूरी तरह बदल सकती है। इन्हें सलाद, पिज्जा, पास्ता, सैंडविच या रैप्स में डालकर भोजन का स्वाद और टेक्सचर दोनों बढ़ाया जा सकता है।
Morning Energy Foods: दिनभर की थकान से बचने के लिए सुबह डाइट में शामिल करें ये फूड्स, पूरे दिन रहेंगे तरोताजा
यवतमाल का बूढ़ी का चिवड़ा बनाएगा विश्व रिकॉर्ड, 27 अक्टूबर को शेफ विष्णु मनोहर करेंगे मुफ्त वितरण
Sister’s Day 2026: बहन के साथ फोटोशूट के लिए ट्राई करें 10 स्टाइलिश Instagram Poses, हर तस्वीर लगेगी परफेक्ट
Working Moms: ऑफिस जॉइन करने के बाद भी ऐसे जारी रखें ब्रेस्टफीडिंग, बच्चे की सेहत से नहीं करना पड़ेगा समझौता
ब्लैक दाल को बेलूगा लेंटिल्स भी कहा जाता है, क्योंकि इसका आकार और चमक बेलूगा कैवियार से मिलती-जुलती है। इसे सलाद, सूप, खिचड़ी, ग्रेन बाउल और अन्य हेल्दी डिशेज में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
ब्लैक बीन्स किफायती होने के साथ-साथ पेट भरने वाले और प्रोटीन, फाइबर, आयरन व फोलेट जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप इन्हें सूप, सलाद, रैप, राइस बाउल, टैको या स्ट्यू में शामिल कर सकते हैं। इन्हें मैश करके हेल्दी स्प्रेड भी बनाया जा सकता है।
एशिया के कई हिस्सों में कभी ब्लैक राइस केवल राजघरानों में खाया जाता था। इसका गहरा काला रंग एंथोसायनिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के कारण होता है। ब्लैक राइस का स्वाद हल्का नटी होता है। इसे ग्रेन बाउल, साइड डिश, पुलाव या यहां तक कि मिठाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
काले तिल में हेल्दी फैट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम होते हैं। काले तिल को पीसकर पेस्ट बनाया जा सकता है या फिर दही, सलाद, स्मूदी, रोटी, ब्रेड और अन्य बेकरी आइटम्स पर छिड़ककर खाया जा सकता है। इसे रोजमर्रा की डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है।
ब्लैकबेरी रसीले, हल्के खट्टे और प्राकृतिक मिठास से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन C, फाइबर और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही, इनमें कैलोरी कम होती है, इसलिए वजन नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।आप ब्लैकबेरी को ब्रेकफास्ट बाउल, स्मूदी, दही या ओट्स में मिलाकर खा सकते हैं।
ब्लैक गार्लिक सामान्य लहसुन को नियंत्रित तापमान और नमी में लंबे समय तक फर्मेंट करके तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया के बाद इसका स्वाद मुलायम, हल्का मीठा और गुड़ जैसी जैसा हो जाता है। ब्लैक गार्लिक को सॉस, सलाद ड्रेसिंग, पास्ता, सूप, सैंडविच या रोस्टेड सब्जियों में मिलाकर खा सकते हैं।
