यवतमाल का बूढ़ी का चिवड़ा बनाएगा विश्व रिकॉर्ड, 27 अक्टूबर को शेफ विष्णु मनोहर करेंगे मुफ्त वितरण
World Record: यवतमाल का प्रसिद्ध बूढ़ी का चिवड़ा 27 अक्टूबर 2026 को विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। सेलिब्रिटी शेफ विष्णु मनोहर के मार्गदर्शन में 3,500 क्विंटल चिवड़ा तैयार किया जाएगा।
विष्णु मनोहर- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal News, Budhi Chivda: यवतमाल की प्रसिद्ध खाद्य पहचान बूढ़ी का चिवड़ा अब विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। सेलिब्रिटी शेफ विष्णु मनोहर और प्राजक्ता पै शहापूरकर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 27 अक्टूबर को एस.एल. फाउंडेशन की ओर से दाते कॉलेज परिसर में 3,500 क्विंटल बुढी का चिवड़ा तैयार कर निशुल्क वितरित किया जाएगा।
इसके लिए 1515 फीट आकार और साढ़े छह फीट गहरी, लगभग 10 हजार लीटर क्षमता वाली विशाल कड़ाही का उपयोग किया जाएगा, जिसका वजन करीब तीन हजार किलोग्राम है। यवतमाल में वर्ष 1936 से बुढी का चिवड़ा बनाया जा रहा है. वर्तमान में यह परंपरा अजय भुजाडे आगे बढ़ा रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन में चिवड़ा तैयार किया जाएगा।
10 हजार लीटर की विशाल कड़ाही में तैयार होगा
विष्णु मनोहर ने बताया कि चिवड़ा बनाने का काम रात 3 बजे से शुरू होगा और सुबह 6 बजे से इसका निशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक वे 33 विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं, अमेरिका में होने वाला रिकॉर्ड 34वां और यवतमाल का बूढ़ी का चिवड़ा 35वां विश्व रिकॉर्ड होगा।
सम्बंधित ख़बरें
LCB की कार्र वाई में अमरावती में 20 किलो गांजा जब्त, घेराबंदी कर महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
आषाढी वारी में लालपरी की बल्ले-बल्ले! एसटी महामंडल को हुई करोड़ों की कमाई, मंत्री सरनाईक ने बताया अमाउंट
Friendship Day पर सुहाने मौसम ने बढ़ाई रौनक, नासिक में त्र्यंबकेश्वर से इगतपुरी तक पर्यटन स्थल गुलज़ार
फ़ास्ट ट्रैक पर विरार-डहाणू चौपदरीकरण प्रोजेक्ट, नया स्टेशन और 8000 वर्गमीटर एलीवेटेड डेक तेजी से तैयार
ये भी पढ़े: Friendship Day पर सुहाने मौसम ने बढ़ाई रौनक, नासिक में त्र्यंबकेश्वर से इगतपुरी तक पर्यटन स्थल गुलज़ार
मुफ्त वितरण के साथ विश्व रिकॉर्ड का लक्ष्य
पत्रकार वार्ता से पहले विष्णु मनोहर ने गांधी चौक स्थित प्रसिद्ध मॉल्टोवा पॉइंट का भी दौरा किया और इसकी पारंपरिक पहचान की सराहना की। इस अवसर पर एस.एल. फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्विन सव्वालाखे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
