Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Working Moms: ऑफिस जॉइन करने के बाद भी ऐसे जारी रखें ब्रेस्टफीडिंग, बच्चे की सेहत से नहीं करना पड़ेगा समझौता

Breastfeeding After Maternity Leave: मैटरनिटी लीव खत्म होने के बाद ऑफिस जॉइन करना नई मांओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सही प्लानिंग और कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप स्तनपान करा सकती हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Aug 02, 2026 | 02:16 PM

वर्किंग मदर (सोर्स. सोशळ मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Breastfeeding Tips For Working Moms: नई कामकाजी मांओं की चिंता बच्चे के जन्म के बाद नहीं बल्कि मैटरनिटी लीव खत्म होने के बाद शुरु होती है। ऑफिस लौटना हर मां के लिए इमोशनली, मेंटली और फिजिकली चुनौतीपूर्ण होता है।

नई मांओं की सबसे बड़ी चिंता बच्चे को मां का दूध पिलाने की होती है। हालांकि, सही प्लानिंग, थोड़ी तैयारी और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर वर्किंग मॉम्स भी लंबे समय तक ब्रेस्टफीडिंग करा सकती हैं।

ऑफिस जॉइन करने से पहले करें तैयारी

अगर आप कुछ हफ्तों बाद ऑफिस जॉइन करने वाली हैं, तो पहले से ही अपनी दिनचर्या उसके अनुरूप व्यवस्थित करना शुरू करें। बच्चे को दूध निकालकर यानी एक्सप्रेस्ड ब्रेस्ट मिल्क पिलाने की आदत धीरे-धीरे डालें, ताकि आपके ऑफिस जाने के बाद उसे परेशानी न हो।

सम्बंधित ख़बरें

Style Guide: अगर बनना है फैशनिस्टा, तो इस सीजन ट्राई करें कोर्सेट, Capelets और लहंगा स्कर्ट

Story Of Madras Checks: तमिलनाडु की गलियों से Dior-Gucci के रनवे तक, जानिए मद्रास चेक्स की दिलचस्प कहानी

Pilates Trend: आखिर पिलाटेज को लेकर इतना क्रेज क्यों है? जानें इसका इतिहास, फायदे और पूरी कहानी

Hormonal Health: 8 साल में प्यूबर्टी और 15 में डायबिटीज! भारतीय लड़कियों में क्यों बढ़ रहा है हार्मोनल संकट?

ब्रेस्ट मिल्क निकालकर स्टोर करें

ऑफिस जाने से पहले और जरूरत पड़ने पर ऑफिस में भी ब्रेस्ट पंप की मदद से दूध निकाल कर स्टोर किया जा सकता है। इसे साफ और स्टरलाइज्ड कंटेनर में स्टोर करें। दूध को सही तापमान पर रखने से उसकी गुणवत्ता बनी रहती है और बाद में बच्चे को सुरक्षित तरीके से पिलाया जा सकता है।

ऑफिस में पंपिंग के लिए समय निकालें

अगर लंबे समय तक दूध नहीं निकाला जाए तो नई मांओं के स्तनों में दर्द, सूजन या धीरे-धीरे मिल्क प्रोडक्शन कम होने की समस्या होने लगती है। ऑफिस में हर 3–4 घंटे के अंतराल पर कुछ मिनट निकालकर पंपिंग करने की कोशिश करें। इससे दूध शिशु के लिए पर्याप्त मात्रा में बनेगा।

बच्चे को ऑफिस जाने से पहले और लौटने के बाद दूध पिलाएं

ऑफिस निकलने से ठीक पहले बच्चे को स्तनपान कराएं। घर लौटने के बाद भी सबसे पहले बच्चे को दूध पिलाएं। इससे मां और बच्चे का भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत रहता है और दूध की सप्लाई भी बेहतर बनी रहती है।

अपनी डाइट और पानी का रखें ध्यान

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को संतुलित आहार लेना चाहिए। भोजन में प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, दूध और सूखे मेवे शामिल करें। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी दूध बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। इसलिए ऑफिस में भी खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

पर्याप्त आराम भी है जरूरी

डिलीवरी के बाद शरीर को पूरी तरह सामान्य होने में समय लगता है। ऐसे में नौकरी के साथ-साथ पर्याप्त नींद और आराम भी जरूरी है। परिवार के अन्य सदस्यों की मदद लेने में संकोच न करें।

तनाव से बचें

ऑफिस और घर की दोहरी जिम्मेदारियों के बीच तनाव बढ़ना स्वाभाविक है। लेकिन अत्यधिक तनाव से हार्मोनल बदलाव होता है, जिसका असर दूध बनने की प्रक्रिया पर पड़ सकता है। गहरी सांस लेने, हल्की वॉक, योग या मेडिटेशन जैसी गतिविधियां तनाव कम करने में मदद कर सकती हैं।

सही केयरगिवर चुनें

अगर बच्चा घर पर रहता है, तो उसकी देखभाल करने वाले व्यक्ति को एक्सप्रेस्ड ब्रेस्ट मिल्क को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने और बच्चे को सही तरीके से पिलाने की जानकारी दें।

ब्रेस्ट पंप और जरूरी सामान साथ रखें

ऑफिस बैग में इलेक्ट्रिक या मैनुअल ब्रेस्ट पंप, मिल्क स्टोरेज बैग, आइस पैक, इंसुलेटेड बैग और अतिरिक्त नर्सिंग पैड जरूर रखें। इससे ऑफिस में भी दूध निकालना और सुरक्षित रखना आसान होगा।

ये भी पढ़ें- Style Guide: अगर बनना है फैशनिस्टा, तो इस सीजन ट्राई करें कोर्सेट, Capelets और लहंगा स्कर्ट

कब लें डॉक्टर की सलाह?

अगर आपको इनमें से कोई समस्या हो, तो डॉक्टर या लैक्टेशन कंसल्टेंट से संपर्क करना चाहिए।

  • दूध बहुत कम बनना
  • स्तन में लगातार दर्द या सूजन
  • बुखार के साथ ब्रेस्ट में गांठ महसूस होना
  • बच्चे का वजन ठीक से न बढ़ना
  • स्तनपान के दौरान अत्यधिक दर्द होना

Breastfeeding tips for working moms after maternity leave

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 02:16 PM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Women Health
  • Working Employees

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.