-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Photos »
- Beautiful Sight Is Seen On Krishna Janmashtami In These States Of India
भारत के इन राज्यों में कृष्ण जन्माष्टमी पर होता है मनमोहक नजारा, तस्वीरों से जानिए परंपरा
Janmashtami 2025: जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाने वाली है। इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों से जारी है। भारत के कई राज्यों में जन्माष्टमी को लेकर परंपराएं और रीति-रिवाज मनाते है। कहीं दही हांडी तो कहीं पर गोकुलाष्टमी का नजारा सजता है।
- Written By: दीपिका पाल
भारत में जन्माष्टमी का आयोजन (सौ. सोशल मीडिया)

Janmashtami 2025: भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानि जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाने वाली है। इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों से जारी है। भारत के कई राज्यों में जन्माष्टमी को लेकर परंपराएं और रीति-रिवाज मनाते है। कहीं दही हांडी तो कहीं पर गोकुलाष्टमी का नजारा सजता है। चलिए जानते हैं कहां , कितना खास होता है जन्माष्टमी का आयोजन।

उत्तर प्रदेश- इस राज्य में जन्माष्टमी का माहौल अनूठा नजर आता है। उत्तरप्रदेश के मथुरा और वृंदावन में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इन जगहों के प्रसिद्ध मंदिरों में नंदलाला के जन्म को लेकर उत्साह देखते ही बनता है। जन्माष्टमी पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को बहुत खूबसूरत सजाया जाता है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते है। दही हांडी से लेकर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Mathura: तीन साल पहले लापता युवक के मामले में बड़ा खुलासा; कुएं से मिले अवशेष, जांच में होगा मौत का खुलासा

महाराष्ट्र - भारत के इस राज्य महाराष्ट्र में जन्माष्टमी पर अलग ही माहौल होता है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी की परंपरा निभाई जाती है। इस परंपरा में गोविंदा नामक समूह ऊंचाई पर लटकाई गई हांडी को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं। मुंबई के दादर औऱ लालबाग की दही हांडी काफी फेमस है यहां पर प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होती है।

पश्चिम बंगाल- भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का खास माहौल इस राज्य में भी नजर आता है। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 'नंदा उत्सव' के तौर पर मनाया जाता है।इस अवसर पर भक्त आधी रात तक उपवास रखते हैं और जब भगवान कृष्ण का जन्म होता है तो वे अपना उपवास तोड़ते हैं। नंदा उत्स्व के दौरान भगवान कृष्ण बाल रूप की प्रतिमा के लिए विशेष झूला सजाया जाता है। यहां पर बंगाली मिठाईयां भी बनाई जाती है।

गुजरात- भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी इस राज्य में हर्ष के साथ मनाई जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी पर 'रास लीला' का प्रदर्शन किया जाता है इस दौरान गोपियों के साथ कृष्ण जी की चंचल बातचीत को नाटक के जरिए दिखाया जाता है।घर में चूरमा, पंजीरी और मोहनथाल जैसी पारंपरिक मिठाइयां तैयार की जाती हैं और कान्हाजी को भोग लगाई जाती है।

तमिलनाडु- जन्माष्टमी का माहौल इस राज्य में भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर गोकुलाष्टमी मनाई जाती है औऱ साथ ही भक्त 'सीदाई' और 'मुरुक्कू' जैसी विभिन्न मिठाइयां और नमकीन तैयार करते है। गोकुलाष्टमी के मौके पर पूजा कक्ष की ओर जाने वाले रास्ते पर चावल के आटे से छोटे पैरों के निशान बनाए जाते है। यह भगवान के घर आने के संकेत की तरह होता है। इस आयोजन में झांकियों के जरिए श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई जाती है।
Beautiful sight is seen on krishna janmashtami in these states of india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
Jul 26, 2026 | 11:43 AMआगरा में सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- मुगल म्यूजियम नहीं, छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनेगा संग्रहालय
Jul 26, 2026 | 11:41 AMBMC का बड़ा फैसला: जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का होगा तेजी से निपटारा, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
Jul 26, 2026 | 11:40 AM‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AMदतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
Jul 26, 2026 | 11:29 AMमुंबई के शिवाजी पार्क में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच छात्र जुटना शुरू, एक मंच पर साथ दिखेंगे उद्धव और राज
Jul 26, 2026 | 11:29 AMमहाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
Jul 26, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM


















