- Hindi News »
- Photos »
- 30 Years History Of Share Market Crash
Share Market Crash: 30 साल में 5 बार शेयर बाजार हुआ धड़ाम, जानें हर्षद मेहता-केतन पारेख घोटाले से लेकर अब तक का हाल
आज इंडियन शेयर बाजार के लिए हफ्ते का पहला ट्रेड सेशन ब्लैक मनडे साबित हुआ है। प्री ओपनिंग सेशन में ही शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने 3900 अंकों से ज्यादा का गोता लगाया है, साथ ही दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 1000 अंकों से टूटकर नीचे गिरा है। इससे पहले भी शेयर बाजार इतनी बुरी तरह क्रैश हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक
(कांसेप्ट फोटो)

पहला - हर्षद मेहता स्कैम (साल 1992) इंडियन शेयर मार्केट में सोमवार को आयी हुई गिरावट के चलते मार्केट में इससे पहले आयी हुई आंधी की याद ताजा हो गई है। आज से तकरीबन 33 साल पहले साल 1992 में भी स्टॉक मार्केट कुछ ऐसे क्रैश हुआ था, जिसने निवेशकों को हिला दिया था। सबसे पहले ऐसा हर्षद मेहता के घोटाले के बाद हुआ था। उस समय बाजार में करीब 4000 करोड़ रुपये के घोटाले होने की बात सामने आयी थी, ये खबर सामने आने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट आयी थी। 28 अप्रैल 1992 को सेंसेक्स करीब 570 अंक या फिर 12.7 प्रतिशत तक नीचे आया था।

दूसरा- केतन पारेख घोटाला (साल 2001) हर्षद मेहता स्कैम के बाद साल 2001 में फिर से भारतीय शेयर बाजारों में भूकंप लाने वाला घोटाला जनता के सामने आया था। इस बार ये मामला केतन पारेख नामक एक स्टॉक ब्रोकर से जुड़ा हुआ था। मार्च 2001 में जब यह घोटाला सामने आया, तो शेयर बाजार से जुड़े निवेशकों में हड़कंप मच गया था। इसका असर ये हुआ कि 2 मार्च 2001 को सेंसेक्स ने फिर बड़ी गिरावट देखी और ये कारोबार के दौरान 4.13 प्रतिशत तक टूट गया था।
Share Market में गिरावट के बाद लौटी रौनक, सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछला, निफ्टी भी 23,800 के पार
Parle की खुली किस्मत, PM मोदी और मेलोनी एक वीडियो से रॉकेट बना शेयर प्राइस, 5 प्रतिशत तक उछला भाव
Share Market में हाहाकार! रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में मची भयंकर बिकवाली, सेंसेक्स 541 अंक टूटा
Share Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला

तीसरा- इलेक्शन रिजल्ट क्रैश (साल 2004 से साल 2024) इंडियन शेयर मार्केट के लिए 2 बार ऐसे मौके आए, जब चुनावी नतीजों के दौरान शेयर मार्केट पूरी तरह औंधे मुंह नीचे गिर गया था। पहला मौका साल 2004 के आए लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन आया था, जब एनडीए पर यूपीए की जीत दर्ज की थी। 17 मई, 2004 को सेंसेक्स ने एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की और ये 842 अंक या 11.1 प्रतिशत तक नीचे गया था। हालात ये हो गई थे कि शेयर मार्केट में 2 बार ट्रेडिंग को रोकना पड़ा था। वहीं पिछले साल 4 जून 2024 जब लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आए, तो उस दिन सेंसेक्स 6094 अंक तक फिसलकर 70,374 के लेवल पर आ गया था।

चौथा- ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस (साल 2008) अमेरिका में लेहमैन ब्रदर्स के पतन ने साल 2008 में पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था और उस समय ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस देखने को मिला था। इसका सीधा असर इंडियन शेयर मार्केट पर भी हुआ था। इस दौरान 21 जनवरी 2008 को सेंसेक्स 1,408 अंक या 7.4 प्रतिशत तक फिसल गया था।

पांचवां- कोविड-19 क्रैश (2020) भारत में जब कोरोना महामारी यानी कोविड 19 की शुरुआत हुई थी, जो इसका डर शेयर बाजार पर भी साफ देखने को मिला था और बाजार ने बड़ी गिरावट देखी थी। आपको बता दें कि साल 2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के प्रकोप ने सीरियस हेल्थ क्राइसिस को जन्म दिया था और भारत में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। इकोनॉमिक एक्टिविटीज पूरी तरह से ठप हो जाने की उम्मीद ने बाजार में भूचाल ला दिया था। 23 मार्च, 2020 को तो सेंसेक्स 3,935 अंक या 13.2 प्रतिशत तक टूट गया था।
30 years history of share market crash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMNEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
May 21, 2026 | 10:41 AMFake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM


















