-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Odisha »
- Odisha Government Will Plant 75 Lakh Saplings In One Day On Pm Modis Birthday
PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन के पर एक दिन में 75 लाख पौधे लगाएगी ओडिशा सरकार
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
PM Modi के जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा सरकार ने एक अनोखी पहल की घोषणा की है। 17 सितंबर को पूरे राज्य में एक ही दिन में 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

पीएम मोदी, फोटो- सोशल मीडिया
PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर यह वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ के तहत चलाया जाएगा जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री का सम्मान करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को लोक सेवा भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारियों और जिला कलेक्टरों के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को ओडिशा के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को ‘भावपूर्ण श्रद्धांजलि’ बताया।
सीएम माझी ने लोगों से की अपील
मोहन चरण माझी ने कहा कि यह केवल एक वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं, उसके साथ सेल्फी लें और उसे मेरी लाइफ पोर्टल या सोशल मीडिया पर साझा करें। इस प्रयास के तहत प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
यह वृक्षारोपण अभियान राज्य के सभी जिलों और क्षेत्रों में सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलेगा, जिसमें सरकारी विभागों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, एनजीओ, बैंक, उद्योग, महिला समूह और समुदायिक संगठन सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
किन लोगों की होगी हिस्सेदारी
इस बड़े पैमाने के अभियान में लगभग 15 लाख छात्र, 2 लाख शिक्षक, 76,000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 17,000 आशा कार्यकर्ता, 10,000 इको-क्लब, 17,500 वन संरक्षण समितियां, 1 लाख एनएसएस स्वयंसेवक, 16,500 माई भारत युवा स्वयंसेवक और हजारों स्वयं सहायता समूह एवं कॉर्पोरेट स्वयंसेवक शामिल होंगे। पुलिस बल और अन्य सरकारी विभागों को भी लक्ष्य सौंपे गए हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि अभियान के पहले चरण में ओडिशा ने 6.72 करोड़ पौधे लगाकर राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया था। राज्य सरकार ने वर्ष 2025 तक 7.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिनमें से अब तक 4.65 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कार की टक्कर से 12 फिट ऊपर उछलकर 35 फिट दूर गिरे ASI, हादसे का VIDEO देख भन्ना जाएगा दिमाग
प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का दृष्टिकोण देशभर के लिए प्रेरणादायक है, और ओडिशा उनके नेतृत्व में विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Odisha government will plant 75 lakh saplings in one day on pm modis birthday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














