- Hindi News »
- Crime »
- Asi Died After Being Hit By Car On Highway From Nagpur To Chhindwara
कार की टक्कर से 12 फिट ऊपर उछलकर 35 फिट दूर गिरे ASI, हादसे का VIDEO देख भन्ना जाएगा दिमाग
Accident on Nagpur to Chhindwara highway: नागपुर-छिंदवाड़ा हाईवे पर कार की टक्कर से ASI सौरभ राजपूत की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सौरभ 12 फिट ऊपर उछलकर करीब 35 मीटर दूर जाकर गिरे।
- Written By: Saurabh Pal

हादसे की तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया)
MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में नागपुर- छिंदवाड़ी मार्ग भीषण हादसा हो गया, जहां एक कार की टक्कर से पांढुर्ना में तैनात 30 वर्षीय ASI सौरभ राजपूत की मौत हो गई है। घटना के समय वह अपने दोस्तों के साथ होटल में डिनर करके बाहर आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हो गया।
यह हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो भी देख रहा है व दांतों तले उंगली दबा ले रहा है। हादसे का वीडियो बेहद डरावना है। घटना का वीडियो देखने से पता चलता है कि यह हादसा ‘नजर हटी दुर्घटना घटी’ वाली कहावत को चरितार्थ करता है।
कार की टक्कर से 12 फिट ऊपर उछलकर 35 फिर दूर गिए ASI
जानकारी के मुताबिक डिनर के बाद सौरभ के दोस्त बाइक में पेट्रोल डलवाने चले गए तो सौरभ पैदल सड़क पार करने लगे। इस दौरान सड़क के पार एक व्यक्ति को उन्होंने सांप मारते हुए देखा तो रुक गए। सौरभ सड़क पार कर सांप को देखने जा रहे थे। डिवाइडर पार ही किया था कि तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सौरभ करीब 12 फिट ऊपर उछल गए और करीब 35 मीटर दूर जाकर गिरे। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी ओमकार ट्रैवल्स की बस, 2 यात्रियों की मौत, 38 घायल
क्या नरोत्तम मिश्रा को फल गया नवग्रह मंदिर? मध्य प्रदेश में उपचुनाव की आहट, MLA राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा
Thane में दर्दनाक हादसा: दोस्तों के साथ झील में नहाने गया 10 साल का मासूम डूबा, मोगरपाड़ा इलाके में पसरा मातम
छत्रपति संभाजीनगर में तेज रफ्तार कचरा वाहन की टक्कर से छात्र की मौत, पुलिस हिरासत में चालक
छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदनगांव पास सड़क हादसे में ASI सौरभ राजपूत की मौत, कोतवाली टीआई ने कहा मामले की जांच की जा रही है, रोड पर करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है, सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। pic.twitter.com/asUijBlTpe — Vijay Kumar Verma (@vijay_ibc24) September 15, 2025
ये भी पढ़ें-इंदौर की सड़क पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कई राहगीरों को कुचला…भीड़ ने लगाई आग, सामने आया खौफनाक VIDEO
सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मौके एकत्रित लोगों ने सौरभ को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीभक आशीष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच से घटना का फुटेज निकाला और कहा कि आरोपी कार चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
सौरभ राजपूत (30) के परिवार में पत्नी, तीन साल की बेटी, माता-पिता और बड़े भाई हैं। बड़े भाई जालंधर में एयरफोर्स में हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वह छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं।
Asi died after being hit by car on highway from nagpur to chhindwara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
Apr 03, 2026 | 08:29 PMसंगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
Apr 03, 2026 | 08:28 PMरेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 08:21 PMExplainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














