वीकेंड पर ओडिशा घूमने का है प्लान तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर, यादगार रहेगा सफर

भारत के पूर्वी तट पर स्थित खूबसूरत राज्य ओडिशा बहुत ही मशहूर जगह है। इसे प्राचीन काल में कलिंग कहा जाता है जिसपर मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था। इस जगह का इतिहास और धार्मिक स्थल दुनियाभर में काफी महत्व रखते हैं।
वीकेंड पर ओडिशा घूमने का है प्लान तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर, यादगार रहेगा सफर
ओडिशा में घूमने के लिए जगहें
Published on
Updated on

Odisha Tourist Places: भारत के पूर्वी तट पर स्थित खूबसूरत राज्य ओडिशा बहुत ही मशहूर जगह है। इसे प्राचीन काल में कलिंग कहा जाता है जिसपर मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था। इस जगह का इतिहास और धार्मिक स्थल दुनियाभर में काफी महत्व रखते हैं। पर्यटन के लिहाजे से भी यह बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यह राज्य अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिकता के लिए जाना जाता है। इसे भारत का खजाना भी कहा जा सकता है। यहां पर घूमने के लिए कई दार्शनिक स्थल हैं। अगर आप इस जगह वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

ओडिशा में घूमने के लिए जगन्नाथ पुरी मंदिर से लेकर कोणार्क सूर्य मंदिर मौजूद है जो काफी प्रसिद्ध है। इस जगह पर परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का मजा दोगुना हो जाएगा। अगर आप कम समय के लिए किसी अच्छी जगह पर जाना चाहते हैं, तो इस जगह को चुन सकेत हैं। दो दिन के लिए ओडिशा में कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

पुरी

ओडिशा में स्थित पुरी भुवनेश्वर से करीब 62 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर पहुंचने के लिए आपको करीब डेढ़ घंटे का सफर तय करना पड़ेगा। यहां पर मौजूद प्रसिद्ध और खूबसूरत मंदिरों के दर्शन किए जा सकते हैं। यहां पर चार धाम में से एक जगन्नाथ मंदिर मौजूद है। इसके अलावा आप पुरी बीच, चिल्का झील और गुंदिचा घर मंदिर घूमने का प्लान भी कर सकते हैं।

भुवनेश्वर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से सफर की शुरुआत भी की जा सकती है। यहां पर घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। यहां पर रेलवे स्टेशन के पास धौली हिल्स, उदयगिरि और खंडगिरी गुफाएं देखने लायक जगह हैं। इसके अलावा लिंगराज मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं। यहां पर नंदन कान्हा ज्योलॉजिकल पार्क भी बहुत ही खूबसूरत है।

कोणार्क

पुरी से कोणार्क की दूरी करीब एक घंटे की है। यहां पर आप कोणार्क सूर्य मंदिर देख सकते हैं। इस मंदिर की नक्काशी और वास्तुकला देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यहां पर मौजूद चंद्रभागा बीच भी घूमने के लिए मशहूर है। इसके अलावा ओडिशा में घूमने के लिए उदयगिरि और खंडगिरी की गुफाएं, चिल्का झील, भुवनेश्वर धौली गिरी, सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान मौजूद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com