- Hindi News »
- North East »
- Sir Changed The Equation In Assam Muslim Voters Increased And Cm Himanta Biswa Tension Increased
SIR से बदला असम का समीकरण… मुस्लिम मतदाता बढ़े और बढ़ गया सीएम हिमंत बिस्वा का टेंशन
Assam News : असम में एसआईआर प्रक्रिया के बाद मुस्लिम बहुल जिलों में वोटर टर्नआउट बढ़ा है। वहीं, आदिवासी इलाकों में यह घट गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के विधानसभा क्षेत्र से नाम कटे हैं।
- Written By: रंजन कुमार

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा। इमेज-सोशल मीडिया
Assam SIR News : असम में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासत का पारा चढ़ गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई फाइनल वोटर लिस्ट ने राज्य में एक नई बहस छेड़ दी है। स्पेशल इन डेप्थ रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बाद जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार मतदाता सूची से कुल 2.43 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं। यह संख्या कुल मतदाता आबादी का लगभग 0.97 प्रतिशत है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक असम के 35 में से 24 जिलों में मतदाताओं की संख्या में गिरावट आई है। यह कमी कुछ सौ से लेकर 30 हजार नामों तक दर्ज की गई है। रिपोर्ट में एक दिलचस्प रुझान सामने आया है, जहां मुस्लिम बहुल जिलों में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। आदिवासी बहुल इलाकों- तीन पहाड़ी जिलों और बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन के 5 जिलों में वोटरों की संख्या में भारी कमी आई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों का एकमात्र लक्ष्य एक त्रुटिहीन वोटर लिस्ट तैयार करना था।
संदिग्ध वोटरों पर वार
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस प्रक्रिया को और अधिक स्पष्ट करते हुए इसे संदिग्ध मतदाताओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करार दिया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लाखों संदिग्ध नामों को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है और यह प्रक्रिया अभी थमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की पात्रता पर संदेह है, उन्हें भविष्य में भी हटाया जाता रहेगा। सीएम ने यह आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने धमकियों और दबाव के बावजूद संदिग्ध मतदाताओं के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: असम में बीजेपी का विवादास्पद वीडियो
चुनाव नजदीक आते ही…हिमंत बिस्व सरमा के ‘प्वाइंट ब्लैंक’ वीडियो पर भड़क उठे CJI, बोले- FIR रजिस्टर नहीं हुई
असदुद्दीन ओवैसी की खुली ललकार, हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ खोला मोर्चा; धार्मिक नफरत फैलाने का लगाया आरोप
बंगाल सरकार की सुस्ती पर SC का हंटर, 8,500 अधिकारियों की तैनाती का अल्टीमेटम; जानिए क्या है पूरा मामला
यह भी पढ़ें : “मेरा काम मिया वोटर्स को परेशान करना है”: असम के CM हिमंत सरमा का बड़ा बयान, 4-5 लाख नाम हटाने का दावा
खुद सीएम के क्षेत्र में भी बड़ी कटौती
हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र जालुकबाड़ी में भी नामों की बड़ी कटौती हुई है। आंकड़ों के अनुसार जालुकबाड़ी में ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले 4,310 नाम (करीब 2.05%) हटाए गए हैं। फाइनल लिस्ट में यहां 2,06,314 वोटर बचे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। प्रशासन का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो अन्य राज्यों में भी अपनाई जाती है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले हुए इस बदलाव ने राज्य में पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग को और तेज कर दिया है।
Sir changed the equation in assam muslim voters increased and cm himanta biswa tension increased
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती: अंजनगांव सुर्जी के नहर में मिला अधजला शव, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका से मची सनसनी
Feb 12, 2026 | 06:11 PMदिल्ली-एनसीआर में जल्द शुरू होगी एयर टैक्सी… मिनटों में तय होगा घंटों का सफर, कितना होगा किराया?
Feb 12, 2026 | 06:10 PMT20 World Cup 2026 में इटली ने हासिल की ऐतिहासिक जीत, नेपाल को 10 विकेटों को रौंदा
Feb 12, 2026 | 06:08 PMमहाराष्ट्र सरकार और Tata ट्रस्ट्स ने विदर्भ-मराठवाड़ा के विकास के लिए MoUs साइन; जानें आपको क्या मिलेगा फायदा
Feb 12, 2026 | 06:05 PMसावधान! अचानक गायब हुआ मोबाइल नेटवर्क तो समझिए खतरे की घंटी, मुंबई में मिनटों में उड़ गए 11 लाख रुपये
Feb 12, 2026 | 06:02 PMरात 2 बजे सलमान खान ने किया वरुण धवन को फोन, बोले कुछ ऐसा कि ‘बॉर्डर 2’ स्टार रह गए दंग
Feb 12, 2026 | 06:01 PMParbhani Mayor: शिवसेना UBT ने मुस्लिम को बनाया मेयर, बीजेपी ने पूछा- उद्धव जी, क्या यही है आपका नया हिंदुत्व?
Feb 12, 2026 | 05:57 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM
Video: सचिन तेंदुलकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक?
Feb 12, 2026 | 01:34 PM
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM














